यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चंद दिनों में अंदर धंस जाएगी बाहर निकली हुई तोंद, बस रोजाना पीना शुरू कर दें इन 3 चीजों का जूस
क्या आप भी अपने बढ़ते हुए पेट से परेशान हैं और एक ऐसे समाधान की तलाश में हैं जो न सिर्फ आपके Belly Fat को कम करे बल्कि ओवरऑल हेल्थ को भी बेहतर बनाए? अ ...और पढ़ें

HighLights
- वजन घटाने के लिए लोग आज कई तरीके अपना रहे हैं।
- बेली फैट को दूर करना कई बार काफी चैलेंजिंग हो जाता है।
- रोजाना कुछ चीजों का जूस पीने से वेट लॉस जर्नी आसान हो सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खान-पान की खराब आदतों (Unhealthy Eating Habits) और अनेहल्दी लाइफस्टाइल के कारण पेट की चर्बी तेजी से बढ़ती है। बढ़ता हुआ पेट न केवल देखने में बुरा लगता है बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में, अगर आप भी अपने बढ़े हुए पेट (Belly Fat) को कम करना चाहते हैं, तो हल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ-साथ कुछ खास जूस (Juice For Reduce Belly Fat) भी पीना शुरू कर सकते हैं। ये जूस न केवल वजन कम करने में आपकी मदद करेंगे बल्कि आपके सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद साबित होंगे। पेट की चर्बी कम करने के लिए जूस काफी असरदार होते हैं।

बेली फैट कम करेंगे ये 3 जूस
लौकी का जूस (Gourd Juice)
लौकी, जिसे घिया या कद्दू के नाम से भी जाना जाता है, वजन घटाने के लिए एक बेहद असरदार सब्जी है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो वजन घटाने में मददगार होते हैं। यह न सिर्फ वजन कम करने में मदद करती है बल्कि हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और पेट की चर्बी कम करने में भी मदद मिलती है। इसलिए, अक्सर पेट की चर्बी कम करने के लिए लौकी के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें- पेट की लटकती चर्बी से पाना है हमेशा के लिए छुटकारा, तो रात की डाइट में करें ये जरूरी बदलाव
खीरे का जूस (Cucumber Juice)
खीरा का जूस भी अच्छी सेहत का खजाना है। इसमें सोडियम बिल्कुल नहीं होता और यह नेचुरल तरीके से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स और एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकालने में मदद करता है। यह ब्लोटिंग से भी राहत दिलाता है। रोजाना सुबह खाली पेट खीरे का जूस पीने से वजन कम करने में काफी फायदा होता है। इसे बनाने के लिए खीरे के साथ नींबू, काला नमक, काली मिर्च और पुदीना मिलाकर ब्लेंड करें। बता दें, यह पेट की समस्याओं को कम करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
करेले का जूस (Bitter Gourd Juice)
बेली फैट को तेजी से कम करना चाहते हैं तो करेले का जूस भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटमिन सी जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। करेले का जूस इंसुलिन को एक्टिव करता है जिससे शरीर में बनने वाला ब्लड शुगर फैट में नहीं बदल पाता और वजन कम करने और मोटापे पर काबू पाने में काफी मदद मिलती है। आयुर्वेद में इसे डायबिटीज या ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए एक बेहतरीन सब्जी माना जाता है। इसके अलावा, करेला फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है जो वजन घटाने में मदद करता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- क्या है Weight Loss का 30-30-30 फॉर्मूला, जो तेजी से पिघला सकता है शरीर पर जमी चर्बी
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।