Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किडनी स्टोन के लिए बेहद फायदेमंद होता है Coconut Water, रोजाना पीने से मिलते हैं ये लाभ

    Updated: Thu, 30 May 2024 07:00 PM (IST)

    गर्मियों के मौसम में नारियल पानी (Coconut Water) पीना किसे पसंद नहीं होता। यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। न ...और पढ़ें

    पथरी के लिए लाभकारी हो सकता है नारियल पानी। (Image Credit - Freepik)
    पथरी के लिए लाभकारी हो सकता है नारियल पानी। (Image Credit - Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों के मौसम में नारियल पानी पीने से कई फायदे होते हैं।
    2. इससे किडनी में पथरी जैसी समस्या से राहत मिल सकती है।
    3. साथ ही नारियल पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नारियल पानी स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। ताजा हरे नारियल के अंदर पाया जाने वाला यह पानी पोषक तत्वों का पॉवरहाउस भी होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। गर्मियों में नारियल का पानी शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे पीने से सेहत को अनेक फायदे हो सकते हैं। इन्हीं फायदों में से एक है पथरी से छुटकारा पाना।

    नारियल पानी को पथरी के इलाज के लिए एक प्राकृतिक विकल्प माना जाना जाता है। नारियल पानी में पोटेशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो शरीर की एनर्जी के लेवल को बनाए रखने और ट्राइग्लिसराइड (Traiglisroid) को कम करने में मदद कर सकते हैं। नारियल पानी आपके शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाता है और पथरी को निकालने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें -  इन लोगों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है नारियल पानी, जानें किन्हें करना चाहिए परहेज

    नारियल पानी को किडनी स्टोन निकालने के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कई प्राकृतिक गुण होते हैं , जो किडनी स्टोन को बनने से रोकने और उन्हें खत्म करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

    पथरी की समस्या के लिए फायदेमंद होता है नारियल पानी

    हाइड्रेशन बनाए रखता है

    नारियल पानी ज्यादा वाटर कंटेंट के कारण आपके शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। सही हाइड्रेशन से यूरिन का फ्लो बढ़ता है, जिससे छोटे स्टोन्स को बाहर निकलने में मदद मिलती है। गर्मियों में यह आपको दिनभर एनर्जी और ताजगी देने में भी मदद करता है। 

    खबरें और भी

    पोटैशियम का सोर्स

    नारियल पानी में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो यूरिन में मिनरल के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है और स्टोन बनने की संभावना को कम करता है।

    डाययूरेटिक गुण

    नारियल पानी में हल्के डाययूरेटिक गुण होते हैं, जो यूरिन के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं और इस प्रकार किडनी की पथरी को फ्लश करने में मदद मिलती है।

    साइट्रेट का अच्छा सोर्स

    कुछ अध्ययन बताते हैं कि नारियल पानी में साइट्रेट होता है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट क्रिस्टल बनने से रोकता है, जो कि किडनी स्टोन का एक प्रमुख कारण होता है।

    यह भी पढ़ें -  गर्मियों में कई समस्याओं से दूर रखेगा नारियल पानी, जानें इसे पीने के 5 फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।