Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज सुबह चबाएं तुलसी के 3-4 पत्ते, पाचन की समस्याओं के साथ तनाव भी हो जाएगा दूर!

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 09:44 AM (GMT+05:30)

    तुलसी लगभग हर घर में पाया जाने वाला पौधा है जो अपने औषधीय गुणों के कारण जाना जाता है। वैसे तो हिंदू धर्म में इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में भी किया जाता ह ...और पढ़ें

    रोज सुबह खाली पेट चबाएं 3-4 तुलसी की पत्तियां (Picture Courtesy: Freepik)
    रोज सुबह खाली पेट चबाएं 3-4 तुलसी की पत्तियां (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. तुलसी के पत्ते सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।
    2. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं।
    3. तुलसी के पत्ते तनाव कम करने और पाचन के लिए फायदेमंद हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Consuming Tulsi Leaves: अपनी दादी या नानी से आपने ये जरूर सुना होगा कि तुलसी के पत्ते खाने चाहिए। हो सकता है, तब आपने उनकी बात पर ध्यान न दिया हो, लेकिन आपको बता दें कि वो सही कहती थीं। रोज 2-4 तुलसी के पत्ते चबाने से आपकी सेहत में काफी सुधार हो सकता है। तुलसी के पत्ते कई तरह के विटामिन, फाइबर और मिनरल से भरपूर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हैं। इतना ही नहीं, आयुर्वेद में भी तुलसी का इस्तेमाल दवा की तरह किया जाता आया है। इसलिए बड़े-बुजुर्गों की तुलसी के पत्ते खाने की सलाह मान लेने में ही फायदा है। आइए जानते हैं रोज सुबह तुलसी के पत्ते खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

    tulsi benefits

    (Picture Courtesy: Freepik)

    पाचन के लिए फायदेमंद

    तुलसी के पत्ते खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्या नहीं होती। साथ ही, ये पेट का पीएच लेवल भी संतुलित रखता है, जिससे एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होतीं।

    यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में नहीं होगा तुलसी को जरा भी नुकसान, बस इन 4 तरीकों से करें इस पौधे की देखभाल

    इम्युनिटी मजबूत होती है

    तुलसी के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए तुलसी के पत्ते खाने से इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है और आप कम बीमार पड़ते हैं।

    खांसी-जुकाम का रामबाण इलाज

    खांसी-जुकाम होने पर तुलसी के पत्ते खाने से जल्दी आराम मिलता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले एंटी-माइक्रोबियल गुणों की वजह से होता है। इसलिए बदलते मौसम में तो तुलसी के पत्तों को रोज खाना चाहिए।

    खबरें और भी

    तनाव कम होता है

    आजकल की लाइफस्टाइल में हमें सबसे ज्यादा जरूरत तनाव मुक्त रहने की है। तुलसी के पत्ते खाने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें एडेप्टोजेन पाए जाते हैं, जो तनाव कम करने में मदद करते हैं। इससे नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है, जिसके कारण बेचैनी और तनाव कम होते हैं।

    मुंह की बदबू से छुटकारा

    तुलसी के पत्ते खाने से आपके मुंह की बदबू कम होती है। सुबह खाने से आपको फ्रेश महसूस होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे, क्योंकि जब अच्छे दिखते हैं, अच्छा स्मेल करते हैं, तो आप अच्छा महसूस करते हैं।

    ब्लड शुगर कंट्रोल होता है

    तुलसी के पत्ते पैनक्रियाज के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए इन्हें खाने से इंसुलिन बनाने में मदद मिलती है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए जरूरी है। इसलिए तुलसी के पत्ते खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है।

    यह भी पढ़ें: मानसून में तुलसी काढ़े को बना लें अपना दोस्त, रहेंगे कई तरह की बीमारियों से महफूज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।