Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes: नहीं चाहते गर्मियों में बढ़े ब्लड शुगर लेवल, तो आज ही अपनाएं ये हेल्दी आदतें

    Updated: Fri, 17 May 2024 06:33 PM (IST)

    गर्मियों का मौसम डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है। डिहाइड्रेशन के कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है जिसके कारण कारण काफी समस्याओं ...और पढ़ें

    Diabetes कंट्रोल करने के लिए रखें इन बातों का ख्याल (Picture Courtesy: Freepik)
    Diabetes कंट्रोल करने के लिए रखें इन बातों का ख्याल (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गर्मियों में डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
    2. नियमित ब्लड शुगर लेवल की जांच जरूरी है, ताकि वक्त रहते मदद मिल सके।
    3. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करना जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Diabetes Care in Summer: सामान्य व्यक्तियों की तुलना में डायबिटीज के मरीज गर्मी और उमस में ज्यादा सेंसेटिव होते हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए यह मौसम चुनौतियों भरा हो सकता है। इसका कारण है कि गर्मी के मौसम में शरीर से बहुत सारा पसीना निकलता है, जिसकी वजह से डायबिटीज रोगियों में हीट स्ट्रोक होने का डर ज्यादा बना रहता है। Diabetes के रोगी गर्मियों के मौसमी जूस आदि का सेवन भी नहीं कर पाते, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में अगर Blood Sugar लेवल को मेंटेन न किया गया जाए, तो ब्लड वेसल्स और नर्व्स के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचने का डर रहता है।

    ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखना जरूरी है। इसके लिए उन्हें हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए, जिससे वे स्वस्थ रह सकें। इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो करना चाहिए। तो आइए जानते हैं गर्मियों में डायबिटीज के मरीजों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

    • गर्मियों के सीजन में डायबिटीज के मरीजों को खुद को हमेशा हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। शरीर में पानी की कमी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
    • दही और दही से बनी चीजें डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक है। इन्हें अपनी रोज की डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहने के साथ-साथ भूख भी बढ़ेगी।

    Diebetes Care in Summer

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में भी हो सकते हैं Vitamin D की कमी का शिकार, शरीर में नजर आएं ये लक्षण तो तुरंत हो जाएं सावधान

    • डायबिटीज रोगियों को डेली रूटीन में अपनी डाइट में मौसमी फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। जैसे तरबूज, पपीता, आम और खट्टे फल। ये फल पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं। हालांकि, आम जैसे मीठे फलों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
    • नशे की लत से दूर रहें। शराब, तंबाकू और कैफीन युक्त चीजों के सेवन से बचें। ये चीजें व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी का कारण बन सकती हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
    • अपने डॉक्टर से समय-समय पर नियमित ब्लड शुगर लेवल की जांच करवाएं, जिससे जरूरत पड़ने पर वक्त रहते इलाज किया जा सके।
    • सुबह के समय हाई फाइबर से भरपूर ब्रेकफास्ट करें। ऐसा करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
    • नियमित रूप से सुबह के वक्त छांछ जरूर पिएं।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ जाती है पेट खराब होने की समस्या, एक्सपर्ट से जानें Heat Waves में कैसे रखें पाचन का ख्याल

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।