Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss के लि‍ए डेली कर लें बस ये एक एक्‍सरसाइज, 7 द‍िन में कम हो जाएगी तोंद

    Updated: Mon, 17 Mar 2025 08:41 AM (IST)

    जम्पिंग स्क्वॉट्स दौड़ने से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकता है। ये लोअर बॉडी मसल्स को टोन करता है। यह तेजी से फैट बर्न करता है और वजन घटाने में भी मददगार ह ...और पढ़ें

    रोजाना कर लें ये एक एक्‍सरसाइज, हफ्तेभर में द‍िखेगा असर।
    रोजाना कर लें ये एक एक्‍सरसाइज, हफ्तेभर में द‍िखेगा असर।

    HighLights

    1. जम्पिंग स्क्वॉट्स तेजी से फैट बर्न करता है।
    2. जम्पिंग स्क्वॉट्स वजन कम करने में भी सहायक है।
    3. जम्पिंग स्क्वॉट्स करने से पहले वार्म-अप जरूर करें।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल तेजी से लोगों का वजन बढ़ता जा रहा है। इसका एक ही कारण है ब‍िगड़ती द‍िनचर्या। देर रात जगना, घंटों बैठकर काम करना, ऑयली फूड्स को खाने से ये समस्‍या आम हो गई है। इससे लोग कई तरह की बीमार‍ियों से घ‍िरते जा रहे हैं। अगर आप वेट लॉस या मसल्‍स गेन करना चाहते हैं तो एक ही एक्सरसाइज आपके काम की हो सकती है।

    आपको बता दें क‍ि जम्पिंग स्क्वॉट्स इन दोनों ही जरूरतों को पूरा करता है। यह एक हाई इंटेंसिटी वर्कआउट है, जो आप आसानी से अपने फ‍िटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। दरअसल शारीरिक ताकत और स्टैमिना बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज का सही चुनाव बहुत जरूरी है। जंप स्क्वाट एक बेहतरीन व्यायाम है, जो न केवल आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है बल्कि सहनशक्ति यानी क‍ि Stamina भी बढ़ाता है।

    इस एक्सरसाइज से पैर को मजबूती म‍िलती है। इसके साथ ही ग्लूट्स, कोर और द‍िल के लि‍ए भी ये फायदेमंद है। आज हम आपको अपने इस लेख में जंप स्क्वॉट्स के कुछ अलग-अलग तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके फिट रहने के सपने को पूरा कर सकती है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    बेसिक जंप स्क्वॉट

    आपकाे बता दें क‍ि यह जंप स्क्वाट का सबसे आसान और सामान्‍य तरीका है। इसे करने के ल‍िए सीधे खड़े होकर पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना खोल लें। अब घुटनों को मोड़ते हुए नीचे की ओर बैठ जाएं जैसे आप कुर्सी पर बैठ रहे हों। अब पूरे बल के साथ ऊपर कूदें और फिर धीरे-धीरे वापस स्क्वॉट पोजीशन में आ जाएं। ये प्रक्र‍िया कम से कम 15 से 20 बार दोहराएं।

    खबरें और भी

    बॉक्स जंप स्क्वॉट

    अगर आप अपनी ताकत और स्टैमिना दोनों को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको बॉक्स जंप स्क्वॉट जरूर ट्राई करना चाह‍िए। इसे करना बेहद ही आसान है। आप अपने सामने एक बॉक्स या किसी ऊंचे प्लेटफॉर्म को रख लें। अब स्क्वॉट पोजीशन से जोर लगाकर बॉक्स पर कूदें और फिर वापस नीचे आ जाएं। ये कम से कम 10 बार जरूर करें।

    बर्पी जंप स्क्वॉट

    बर्पी जंप स्‍क्वॉट एक हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट के लिए शानदार ऑप्‍शन हो सकता है। इसे करने के ल‍िए सबसे पहले प्लैंक पोजीशन में आ जाएं। अब स्क्वॉट करें और जोर लगाकर जंप करें। इस प्रक्र‍िया काे कम से कम 10 बार दोहराएं।

    आपको बता दें क‍ि जंप स्क्वॉट न सिर्फ मसल्‍स को मजबूती प्रदान करता है बल्कि Stamina भी बढ़ाता है। रोजाना इस Exercise को करने से शरीर टोन होता है और फिटनेस लेवल सुधरता है।

    यह भी पढ़ें: मजबूत और टोन्ड मसल्स के लिए करें 9 तरह के Squats, कुछ ही दिनों में आपको भी नजर आएगा फर्क

    यह भी पढ़ें: चाहते हैं वर्कआउट का मिले पूरा फायदा, तो पहले 5-10 मिनट करें ये आसान Warm-up Exercises

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।