यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चाहते हैं वर्कआउट का मिले पूरा फायदा, तो पहले 5-10 मिनट करें ये आसान Warm-up Exercises
वर्कआउट से पहले जंपिंग जैक्स हाई नीज आर्म सर्कल्स बॉडीवेट स्क्वैट्स और लंजेस जैसे वॉर्मअप जैसी एक्सरसाइज (Warm-Up Exercises) करें। ये बॉडी को वॉर्म अप ...और पढ़ें

HighLights
- वर्कआउट से पहले वॉर्म-अप करना जरूरी है।
- वॉर्म-अप करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- इससे वर्कआउट करते समय चोट का खतरा कम हो जाता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Warm-Up Exercises: वर्कआउट से पहले वार्म-अप करना शरीर को तैयार करने का सबसे जरूरी हिस्सा है, क्योंकि यह मांसपेशियों को लचीला बनाता है, ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और चोट के जोखिम को कम करता है।
सही वार्म-अप से शरीर एनर्जेटिक महसूस करता है और इससे वर्कआउट का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिलता है। यहां कुछ बेहद असरदार वार्म-अप एक्सरसाइजेस की जानकारी दी गई है, जो आपके फिटनेस रूटीन को बेहतर बनाएंगी। आइए जानते हैं इनके बारे में।
जंपिंग जैक्स
यह एक असरदार और असरदार वार्म-अप है, जो पूरे शरीर को एक्टिव करता है। जंपिंग जैक्स से दिल की गति तेज होती है और मांसपेशियां गर्म होती हैं। इसे 30-60 सेकंड तक करें।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में खुद को फिट और एक्टिव बनाए रखने के लिए करें ये बेहद आसान एक्सरसाइज
हाई नीज
यह एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज में घुटनों को बारी-बारी से ऊंचा उठाकर दौड़ने जैसा पोज बनाया जाता है। यह हिप्स और पैरों की मांसपेशियों को गर्म करता है और दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
आर्म सर्कल्स
हाथों को सीधा फैलाकर गोल घुमाएं। यह कंधों, बाहों और पीठ को एक्टिव करता है। इसे आगे और पीछे दोनों दिशाओं में 10-10 बार करें।
बॉडीवेट स्क्वैट्स
यह वार्म-अप पैरों, ग्लूट्स और हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत और फ्लेक्सीबल बनाता है। धीरे-धीरे 10-12 बार करें।
लंजेज
लंजेज से पैरों और हिप्स की मांसपेशियां एक्टिव होती हैं। इसे दोनों पैरों से बारी-बारी 10 बार करें।
प्लैंक
यह कोर मसल्स को सक्रिय करने का बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे 15-20 सेकंड तक होल्ड करें। यह पूरे शरीर की स्टेबिलिटी में सुधार करता है।
बटरफ्लाई स्ट्रेच
घुटनों को जोड़कर और ऊपर-नीचे करके यह एक्सरसाइज हिप्स और इनर थाई की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है। इसे 1-2 मिनट तक जरूर करें।
लेग स्विंग्स
एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को आगे-पीछे झुलाएं। यह पैरों की मांसपेशियों को गर्म करता है, बैलेंस सुधारता है और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत भी बनाता है।
वार्म-अप के फायदे
5-10 मिनट का वार्म-अप शरीर को एक्सरसाइज के लिए तैयार करता है, चोटों का खतरा कम करता है, और बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसलिए इसे अपने रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं और फिट रहें।
यह भी पढ़ें: स्किपिंग या साइकिलिंग, Weight Loss के मामले में कौन-सी एक्सरसाइज रहेगी आपके लिए बेस्ट?
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।