Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सुबह उठते ही खाली पेट पिएं Raisin Water, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

    Updated: Tue, 14 May 2024 05:41 PM (IST)

    अगर आप अपने हाइड्रेशन को बढ़ाने के स्वास्थ्य लाभों का पता लगाने के नेचुरल तरीकों की तलाश में हैं तो किशमिश का पानी जरूर आजमाएँ। इसमें कई सारे गुण पाए ...और पढ़ें

    सुबह उठकर किशमिश वाला पानी पीने के फायदे। (Image Credit - freepik)
    सुबह उठकर किशमिश वाला पानी पीने के फायदे। (Image Credit - freepik)

    HighLights

    1. सुबह खाली पेट किशमिश वाला पानी पीने से कई फायदे हाते हैं।
    2. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी हेल्थ को बेहतर बनाता है।
    3. फाइबर जैसे गुण वजन कम करने में मदद करते हैं।

    लाइफस्चाइल डेस्क, नई दिल्ली। किशमिश खाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। जो कोई भी मीठे का शौकीन होगा, उसे किशमिश का स्वाद भी जरूर पसंंद आएगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं, कि किशमिश खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। किशमिश (Benefits Of Raisin Water) को रात भर पानी में भिगोकर अगली सुबह उस पानी को पीने से कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। ये फायदे किशमिश में मौजूद पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से होते हैं, जो पानी में मिलकर और खुलजाते हैं।

    किशमिश का पानी, हाल के सालों में लोकप्रियता हासिल कर रहा है। चलिए जानते हैं इस ड्रिंक के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में।

    फाइबर

    किशमिश में डाइट फाइबर होता है जो डाइजेशन को बढ़ाता है और कब्ज जैसी प्राब्लम में मदद करता है। किशमिश का पानी पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें -  Raisin Water Benefits: रोज़ाना पिएंगे किशमिश का पानी तो होंगे ये हैरान कर देने वाले फायदे

    आयरन

    किशमिश का पानी आयरन का एक अच्छा सोर्स होता है, खासकर उन लोगों के लिए, जो इसकी कमी से जूझ रहे हैं। आयरन पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जरूरी होता है।

    पोटेशियम

    यह मिनरल हेल्दी ब्लड फ्लो और हॉर्बैमोनल बैलेंस बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। यह हमारे शरीर को बीमारियों से दूर रखता है। 

    एंटीऑक्सीडेंट

    किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो सेल्स को जर्म्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन सी जैसे विटामिन की प्रेजेंस एक मजबूत इम्यून सिस्टम बनाने में मदद करते हैं।

    कैल्शियम

    किशमिश में कैल्शियम और बोरोन होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मजबूती के लिए जरूरी है। किशमिश को पानी में भिगोने पर ये मिनरल बेहतर तरीके से अब्सॉर्ब होते हैं। इसको खाने से हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) को रोकने में मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें -  Raisin Water Benefits: इन 5 समस्याओं में रामबाण है किशमिश का पानी, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे

    नेचुरल ग्लूकोज

    किशमिश फ्रुक्टोज और ग्लूकोज का एक नेचुलर सोर्स है, जो शरीर को एनर्जी देता है। किशमिश के पानी में मौजूद विटामिन और मिनरल पूरे एनर्जी लेवल को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। किशमिश का पानी पीना थकान के लिए एक अच्छा उपचार हो सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी