Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Winter Health Tips: सर्दियों में गुनगुना पानी पीना है बेहद फायदेमंद, सर्दी-जुकाम से बचे रहने की है अचूक दवा

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 07:30 AM (GMT+05:30)

    Winter Health Tips सर्दियों में अगर आप सर्दी-जुकाम गले की खराश सीने में होने वाली जकड़न से बचे रहना चाहते हैं तो इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं बस गुनगुना प ...और पढ़ें

    Winter Health Tips: गुनगुना पानी पीने के फायदे
    Winter Health Tips: गुनगुना पानी पीने के फायदे

    HighLights

    1. सर्दियों में सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत ही आम होती है।
    2. अगर आपको सर्दियों में रहना है स्वस्थ, तो पिएं गर्म पानी।
    3. गर्म पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदे।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Health Tips: एक वयस्क पुरुष के शरीर का 65% वही महिला के शरीर का 52% हिस्सा पानी होता है। मतलब हमारे शरीर में हमेशा 35 से 40 लीटर पानी मौजूद रहता है। पानी न सिर्फ जिंदा रहने के लिए जरूरी है, बल्कि यह हमे सेहतमंद बनाए रखने के लिए भी जरूरी है। शरीर के अंदर की सफाई के लिए भी पानी बहुत जरूरी है। यहां तक कि हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी पानी ही करता है। जैसा कि सर्दियों का मौसम  शुरू हो चुका है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत ही आम हो जाती है और दूसरा दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग पॉल्यूशन की भी मार झेल रहे हैं। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए आपको खुद ही उपाय करने होंगे। जिसमें काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है गुनगुने पानी का सेवन। आइए जानते हैं ये कैसे पहुंचाता है हमें लाभ?

    - दिन की शुरुआत एक से दो गिलास गुनगुने पानी से करें। इससे पेट अच्छी तरह साफ होता है। साथ ही बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में फायदेमंद है गुनगुना पानी। 

    - मौसम बदलते ही सर्दी, खांसी, गले में खराश जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, तो इनसे दूर रहने के लिए गुनगुना पानी पिएं। गुनगुने पानी मे नींबू मिलाकर पीने से इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होता है।

    - दिन की शुरुआत चाय के बजाय गुनगुने पानी से करने पर गैस, एसिडिटी की समस्‍या से भी छुटकारा मिलता है। गुनगुना पानी पीने से शरीर में मौजूद फैट कम होने लगता है जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।  

    - गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जो शरीर के कई फंक्शन्स के लिए जरूरी है। 

    - गुनगुना पानी स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसे पीने से पेट साफ रहता है, जिससे पिंपल्‍स आदि की समस्‍या भी नहीं होती।

    - सर्दियों में गुनगुना पानी पीने से सीने की जकड़न दूर होती है। 

    - पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द व ऐंठन का भी इलाज है गर्म पानी पीना। 

    ये भी पढ़ेंः- Festival Health Tips: फेस्टिवल के लजीज़ जायके न बढ़ा दें कोलेस्ट्रॉल, इसके लिए ध्यान रखें ये बातें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik