Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कमजोर हड्डियों में नई जान भर देगी दूध में भीगी काली किशमिश, रोज खाने से मिलेंगे और भी कई लाजवाब फायदे

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 01:58 PM (IST)

    काली किशमिश यानी मुनक्का को पानी में भिगोकर खाने के बारे में तो आप जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि इसे दूध में भिगाकर खाना और भी फायदेमंद हो सकत ...और पढ़ें

    दूध में काली किशमिश भिगाकर खाने से मिलते हैं कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    दूध में काली किशमिश भिगाकर खाने से मिलते हैं कई फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. काली किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
    2. ये खून बढ़ाने में और एनीमिया दूर करने में मदद करता है।
    3. इसे खाने से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Black Raisins Soaked in Milk Benefits: सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स को दूध में मिलाकर खाने की सलाह तो बडे़-बूढ़े कई सालों से देते आए हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में काली किशमिश यानी मुनक्का भी शामिल है। काली किशमिश को दूध में मिलाकर खाने से न केवल दूध का पोषण बढ़ता है, बल्कि मुनक्का को पचाने में भी आसानी हो जाती है। इसलिए दूध में काली किशमिश मिलाकर खाना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

    आप चाहें, तो दूध में मिलाकर खाने की जगह इन्हें दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं। दरअसल, आमतौर पर हम किशमिश को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोकर खाते हैं, लेकिन आप इन्हें दूध में भी भिगो सकते हैं। रातभर भिगोकर अगले दिन सुबह इन दोनों को खाना काफी पौष्टिक होता है। मुनक्का को दूध में भिगोकर खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानने के लिए आपको ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए।

    Black raisins soaked in milk

    (Picture Courtesy: Freepik)

    कब्ज से राहत

    काली किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। आपको बता दें कि मुनक्का में डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं, जिससे खाना आसानी से आंतों से निकल जाता है। इससे खाना तो पचता ही है, साथ ही, बाउल मूवमेंट यानी मल त्यागने में भी मदद मिलती है। इसलिए अगर आपको अक्सर कब्ज की समस्या रहती है, तो मुनक्का को दूध में भिगोकर जरूर खाएं।

    यह भी पढ़ें: गेहूं की जगह खाएं इन 5 तरह के आटे की रोटियां, तेजी से घटेगा वजन, अंदर हो जाएगी लटकती तोंद

    पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ती है

    काली किशमिश को दूध में भिगोकर खाने से पुरुषों में फर्टिलिटी को बढ़ावा मिलता है। मुनक्का में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो स्पर्म बनाने की प्रक्रिया में मदद करते हैं और स्पर्म मोटिलिटी को भी बढ़ाते हैं। इन्हें खाने से स्टैमिना और यौन इच्छा भी बढ़ती है। इसलिए अगर आप फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं, तो काली किशमिश को दूध में भिगोकर खाना फायदेमंद हो सकता है।

    खबरें और भी

    हड्डियां मजबूत बनती हैं

    मुनक्का में कैल्शियम पाया जाता है और दूध में भी कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए मुनक्का को दूध में भिगोकर खाने से ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद मिलती है और हड्डियों में दर्द आदि की समस्या भी कम होती है।

    वजन बढ़ाने में मदद

    ओवर वेट की तरह ही अंडर वेट होना भी काफी खतरनाक होता है। इसलिए अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो मुनक्का को दूध में भिगोकर खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें कैलोरी होती है, जिससे काम करने के लिए एनर्जी भी मिलती है और आपका वजन भी बढ़ता है।

    खून बनाने में मदद

    मुनक्का में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से एनीमिया से बचाव होता है और लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में मदद मिलती है। महिलाएं आसानी से एनीमिया की शिकार हो जाती हैं, इसलिए उनके लिए ये फूड कॉम्बिनेशन काफी फायदेमंद हो सकता है।

    हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

    काली किशमिश में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसलिए मुनक्का खाने से दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

    यह भी पढ़ें: खाली पेट भिगोए हुए बादाम खाने के मिलेंगे 5 ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर हैरान रह जाएंगे आप