विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon में नाशपाती खाने से मौसमी बीमारियों से रहेंगे दूर, दिल और पाचन भी होगा दुरुस्त

Published: Fri, 02 Aug 2024 04:48 PM (IST)

बरसात के मौसम में अक्सर बीमारियां और संक्रमण लोगों को अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में इस दौरान विटामिन ...और पढ़ें

नाशपाती खाने के फायदे (Picture Credit- Freepik)
नाशपाती खाने के फायदे (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. बरसात में मौसम में कई सारी बीमारियों और संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है।
  2. ऐसे में इनसे सुरक्षित रहने के लिए विटामिन सी लेना बेहद जरूरी होता है।
  3. नाशपाती विटामिन का एक बढ़िया सोर्स है, जिसे खाने के ढेरों फायदे होते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर मौसम में कोई न कोई ऐसा फल मिलता है, जिसे खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं। बरसात में मौसम में भी ऐसे कई फल मिलते हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। मानसून में अक्सर विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन सी बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाता है। नाशपाती ऐसा ही एक फल है, जिसे बरसात में खाने से ढेरों फायदे मिलते हैं।

यह फल डायबिटीज और हार्ट डिजीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मानसून में इसे खाने कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन सी के अलावा पोटेशियम, फोलेट, कॉपर और मैंगनीज भी पाया जाता है। ऐसे में जानते हैं इसे रोजाना खाने के कुछ फायदे-

यह भी पढ़ें-  एक नहीं कई समस्याओं का अचूक इलाज है सफेद पेठे का जूस, सेहत के साथ-साथ त्वचा भी रहेगी हेल्दी

इम्युनिटी बढ़ाए

नाशपाती में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो हार्ट डिजीज और टाइप 2 डायबिटीज को रोकने में मदद करते हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं और इम्युनिटी को बढ़ाते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए गुणकारी

नाशपाती में प्रोसायनिडिन एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट की मांसपेशियों की कठोरता को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को बनाए रखने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करते हैं।

पाचन को बेहतर बनाए

फाइबर से भरपूर होने की वजह नाशपाती पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काफी गुणकारी होता है। इसे नियमित रूप से खाने से पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। साथ ही ये मल त्याग में भी सुधार करते हैं, कब्ज से राहत दिलाता है और इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं।

कैंसर से बचाव

नाशपाती में मौजूद एंथोसायनिन और क्लोरोजेनिक कंटेंट कैंसर से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।नियमित रूप से नाशपाती खाने से फेफड़े और पेट जैसे कुछ कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

डायबिटीज के खतरे को कम करें

नाशपाती ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह एंथोसायनिन से भरपूर होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट जिसमें डायबिटीज विरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं।

यह भी पढ़ें-  बरसात में बढ़ गई है पाचन से जुड़ी परेशानी, तो इन 5 Gut Healthy Drinks से पा सकते हैं छुटकारा

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।