Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss में मददगार है पपीता, रोजाना खाली पेट खाएंगे तो मिलेंगे और भी कई फायदे

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 01:42 PM (IST)

    पपीता कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से कई समस्याओं से राहत दिलाता है। आमतौर पर लोग इसे पाचन बेहतर बनाने के लिए खाते हैं लेकिन यह Weight Loss में ...और पढ़ें

    रोजाना खाली पेट पपीता खाने के फायदे (Picture Credit- Freepik)
    रोजाना खाली पेट पपीता खाने के फायदे (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. पपीता कई पोषक तत्वों से भरपूर एक स्वादिष्ट फल है।
    2. हालांकि, कई लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं।
    3. ऐसे में इससे होने वाले फायदे जानकर आप इसे खाने से मना नहीं कर पाएंगे।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फल हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से कई समस्याओं से राहत मिलती हैं। पपीता (benefits of papaya) इन्हीं फलों में से एक है, जो अपने मीठे स्वाद के लिए काफी पसंद किया जाता है। यह एक ट्रॉपिकल फ्रूट है, जो जिसका नारंगी रंग और मीठा पल्प कई लोगों को पसंद आता है। यह विटामिन ए, सी और ई समेत कई जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसे खाने से स्वास्थ्य बेहतर होता है।

    हालांकि, कई लोग ऐसे भी है, जो इसे खाने में नाक-मुंह सिकोड़ते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक है, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पपीते (papaya benefits) के कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिसे जानकर आप भी इसे खाने से मना नहीं कर पाएंगे।

    यह भी पढ़ें-  रोज खाएंगे एक सेब तो नहीं लगाने पड़ेंगे डॉक्टर के चक्कर, कई समस्याएं हो जाएंगी रफू चक्कर

    वेट मैनेजमेंट में मदद करे

    अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो पपीता आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। पपीते (papaya for weight loss) में कैलोरी कम होती है, इसलिए वह वेट कंट्रोल करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट फल है।

    पाचन बेहतर करे

    पपीते में भरपूर मात्रा पपैन एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को छोटे पेप्टाइड्स और अमीनो एसिड में तोड़ देता है। इस तरह यह प्रोटीन रिच फूड आइटम्स को पचाने में मदद करता है। साथ ही अपच और सूजन को रोकने में भी मदद करता है।

    खबरें और भी

    इम्युनिटी बढ़ाए

    सेहतमंद रहने और कई बीमारियों या संक्रमण से बचे रहने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में पपीता को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको फायदा मिल सकता है। खाली पेट पपीता खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्व ज्यादा अच्छे तरीके से अब्जॉर्ब होते हैं। इस तरह इसमें मौजूद विटामिन-सी टिश्यू की रिपेयरिंग में मदद करता है और इम्युनिटी बढ़ाता है।

    नेचुरल क्लींजर

    पपीते में नेचुरल डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस फल में पानी भी अच्छा खासी मात्रा में पाया जाता है, जो डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है।

    त्वचा का स्वास्थ्य के गुणकारी

    विटामिन ए, सी और ई से भरपूर पपीता ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने और त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने मदद करते हैं। इसमें मौजूद पपैन एंजाइम डेड त्वचा सेल्स को हटाने में मदद करता है और ग्लोइंग स्किन को बढ़ावा देता है।

    अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाए

    पपीते में मौजूद फाइबर कंटेंट लंबे समय तक आपका पेट भरा रखते हैं, जिससे आपको भूख नहीं लगती है और आप पूरे दिन अनहेल्दी स्नैकिंग करने से बचे रहते हैं।

    शरीर को हाइड्रेट रखे

    पपीते में पानी की भारी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है और किडनी की फंक्शिंग को बेहतर बनाने में मदद करती है, जिससे टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद होती है।

    यह भी पढ़ें-  पाचन दुरुस्त और वजन कंट्रोल करने में मददगार है धनिया के बीज का पानी, ऐसे करें तैयार