विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप भी बच्चे को बोतल से दूध पिलाते हैं? ये छोटी-सी गलती नन्हीं जान को कर सकती है बीमार

Published: Sat, 10 Jan 2026 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jan 2026 07:04 AM (IST)

बॉटल फीडिंग केवल बच्चे का पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि उसकी सेहत से जुड़ा एक जरूरी काम है। दूध ...और पढ़ें

बोतल से दूध पिलाने वाले पेरेंट्स गांठ बांध लें ये जरूरी बातें (Picture Credit- AI Generated)

बोतल से दूध पिलाने वाले पेरेंट्स गांठ बांध लें ये जरूरी बातें (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. छोटे बच्चों को दूध पिलाना सेहत के लिए जरूरी

  2. बोतल से दूध पिलाते समय याद रखें ये जरूरी बातें

  3. बोतल से दूध पिलाने का सही तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। छोटे बच्चों को दूध पिलाना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। जरा-सी भी लापरवाही उनकी हेल्थ पर लंबे समय तक असर डाल सकती है। खासकर जब बात बोतल से दूध पिलाने की हो, तो सही तरीका और साफ-सफाई बेहद जरूरी हो जाती है। गलत तरीके से बोतल से दूध पिलाने पर बच्चों में इन्फेक्शन और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि बच्चों को बोतल से दूध पिलाते समय पेरेंट्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सही बोतल चुनें

मार्केट में आपको बच्चों के लिए कई तरह की डिजाइन वाली बोतलें जैसे गैसी और ब्रेस्टफीड बेबिज देखने को मिलती हैं। हर बच्चा अलग होता है, इसलिए शुरुआत में स्लो-फ्लो निप्पल का इस्तेमाल करें, जिससे बच्चा आराम से दूध पी सके। वहीं, आपको ऐसी बोतल चुननी चाहिए, जिसमें कम डिजाइन्स हों ताकि सफाई आसानी से की जा सके।

दूध सही से करें तैयार

बच्चों के लिए पाउडर या कंसंट्रेट का इस्तेमाल करते समय पानी का बैलेंस सही रखें। अगर आप पाउडर में ज्यादा पानी डालते हैं, तो इससे पोषक तत्व कम हो सकते हैं, जबकि कम पानी से बच्चे को डिहाइड्रेशन का खतरा रहता है। यदि आप फ्रोजन ब्रेस्ट मिल्क का यूज कर रहे हैं, तो उसे सही तरीके से गर्म करें और दोबारा फ्रीज में न रखें।

बोतल को गर्म करें

कई बच्चे फ्रिज का दूध पीना पसंद करते हैं, तो कुछ थोड़ा गर्म करके। दूध की बोतल को गर्म करने के लिए कुछ मिनट तक गर्म पानी में डुबोकर रख दें। ध्यान रखें कि माइक्रोवेव का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे दूध ज्यादा गर्म हो जाएगा, जिससे बच्चे का मुंह जला सकते हैं।

बोतल में कब तक सुरक्षित रहता है दूध?

  • ब्रेस्ट मिल्क फ्रिज में 4 दिन और फ्रीजर में 6 से 12 महीने तक सुरक्षित रहता है। अगर आप जब आप बोतल से दूध पिलाना शुरू कर देते हैं, तो यह 2 घंटे तक सेफ रहता है।
  • फॉर्मूला दूध तैयार करने के बाद 24 घंटे तक फ्रिज में रखा जा सकता है, लेकिन बच्चे के पीने के बाद 1 घंटे के अंदर उसे खत्म कर देना चाहिए।

सही पोजीशन क्यों है जरूरी?

बोतल से दूध पिलाते समय बच्चे की पोजीशन सिर्फ आराम के लिए नहीं, बल्कि उसकी डाइजेशन सिस्टम और कानों की सेहत से भी जुड़ी होती है। अगर बच्चा गलत तरीके से लेटकर दूध पीता है, तो दूध कानों में जा सकता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इन पोजीशन में आप अपने बच्चे को दूध पीला सकते हैं।

  • क्रैडल पोजीशन
  • सीटिंग पोजीशन
  • पैरों पर टिकाकर फीड कराना
  • फीडिंग पिलो का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें - क्या सेक्शुअली एक्टिव होने के बाद भी काम करती है HPV वैक्सीन? डॉक्टर ने दिए 10 जरूरी सवालों के जवाब

यह भी पढ़ें - रजाई में घुसकर चलाते हैं मोबाइल? सावधान! आंखों पर चोरी-छिपे हमला कर रही यह गंभीर बीमारी

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।