Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कई बीमारियों का अचूक इलाज है पान के पत्तों का काढ़ा! पढ़िए इसे पीने के 5 फायदे और बनाने का तरीका

    Updated: Tue, 19 Nov 2024 05:49 PM (IST)

    सर्दी-खांसी (Cold-Cough) से आराम चाहिए हो या फिर आप अक्सर पाचन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहते हों ऐसे कई मामलों में पान के पत्तों का काढ़ा पीना काफी ...और पढ़ें

    कई बीमारियों का इलाज घर पर ही कर देगा पान के पत्तों का काढ़ा! (Image Source: Freepik)
    कई बीमारियों का इलाज घर पर ही कर देगा पान के पत्तों का काढ़ा! (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. पान के पत्तों का काढ़ा सर्दियों में बेहद फायदेमंद हो सकता है।
    2. पान के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं।
    3. रोजाना यह काढ़ा पीने से सर्दी-खांसी से बचाव हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि पान का पत्ता सिर्फ ताजगी ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है? अगर नहीं, तो बता दें कि ठंड के मौसम में इसका काढ़ा (Betel Leaf Decoction) पीना आपको न केवल सर्दी-खांसी से बचाने में मदद करेगा, बल्कि यह कई बीमारियों से छुटकारा (Betel Leaves Kadha Benefits) भी दिला सकता है। जी हां, सही पढ़ा आपने! पान के पत्ते औषधीय गुणों का खजाना हैं और इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल तत्व सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं पान के पत्तों का काढ़ा पीने के 5 फायदे और घर पर इसे तैयार करने का सिंपल तरीका (Paan ke Patte ka Kadha Banane ki Vidhi)।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

    पान के पत्तों का काढ़ा पाचन शक्ति को बढ़ाता है और कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। यह पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में भी मदद करता है।

    सांस से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

    पान के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो फेफड़ों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यही वजह है कि यह अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की समस्याओं में काफी गुणकारी होता है।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में जरूर पिएं यह Immunity Booster Shot, मजबूत इम्युनिटी साथ-साथ मिलेंगे और भी कई फायदे

    तनाव और चिंता दूर करे

    पान के पत्ते में मौजूद तत्व तनाव और चिंता को कम करने में मददगार होते हैं। ये न सिर्फ मन को शांत रखते हैं बल्कि नींद की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाते हैं। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर को रिलैक्स करने में मदद करते हैं और स्ट्रेस से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।

    दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद

    पान के पत्तों के काढ़े से कुल्ला करने से दांतों और मसूड़ों की समस्याएं जैसे कि दांतों में कीड़े, मसूड़ों से खून आना आदि दूर होते हैं। यह मुंह के छालों को भरने में भी मदद करता है।

    खबरें और भी

    इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाएं

    पान के पत्तों का काढ़ा इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। ऐसे में, अगर आप भी सर्दियों में रोजाना इसे पीते हैं तो शरीर को कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद मिल जाती है और आप बार-बार बीमार भी नहीं पड़ते हैं।

    पान के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाएं?

    सामग्री:

    • ताजे पान के पत्ते - 10-12
    • पानी - 2 कप

    विधि:

    • सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धो लें।
    • एक पैन में पानी डालकर उबाल लें।
    • उबलते हुए पानी में पान के पत्ते डाल दें।
    • धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें।
    • गैस बंद कर दें और काढ़े को ठंडा होने दें।
    • छानकर एक कप में निकाल लें।
    • आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।

    सावधानी भी है जरूरी

    पान के पत्तों का काढ़ा पीने से आमतौर पर कोई नुकसान तो नहीं होता है, लेकिन अगर कुछ लोगों को पान के पत्तों से एलर्जी के चलते समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसका सेवन करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह भी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप गर्भवती हैं या फिर स्तनपान कराती हैं, तो भी आपको पान के पत्तों से तैयार इस काढ़े को पीने से बचना चाहिए। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में पान के पत्तों का सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में बीमार पड़ने से बचाएगा सहजन की पत्तियों का काढ़ा, सेहत को मिलेंगे 5 बेमिसाल फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।