विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समझें बालों के लिए बायोटिन की अहमियत, जिसकी कमी बन सकती है Hair Fall की वजह

Published: Sun, 28 Jul 2024 12:20 PM (IST)

बाल झड़ने की समस्या से महिलाओं से लेकर पुरुष तक परेशान हैं। इसके लिए कुछ हद तक शरीर में बायोटिन ...और पढ़ें

झड़ते बालों की समस्या दूर करने में बायोटिन का रोल (Pic credit- freepik)
झड़ते बालों की समस्या दूर करने में बायोटिन का रोल (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. शरीर में बायोटिन की कमी बन सकती है बाल झड़ने की वजह।
  2. बायोटिन को विटामिन B7 के नाम से भी जाना जाता है।
  3. बायोटिन रिच डाइट दूर करेगी बाल झड़ने की समस्या।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बाल झड़ने की समस्या से आज दुनियाभर में लाखों लोग प्रभावित हैं। इसके लिए पूरी तरह से मौसम को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं, हेयर केयर और शरीर में कुछ जरूरी न्यूट्रिशन की कमी से भी बालों का झड़ना लगभग हर एक मौसम में जारी रहता है। वैसे तो आपके जेनेटिक्स बालों की सेहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन एक जरूरी पोषण 'बायोटिन' बाल झड़ने की समस्या को और बढ़ा सकता है। अच्छी खबर यह है कि बायोटिन के रोल को समझते हुए उसकी कमी को पूरा करने के लिए सही सप्लीमेंटेशन चुनकर काफी हद तक झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। 

बायोटिन और बालों की सेहत पर इसके प्रभाव को समझना

बायोटिन, जिसे विटामिन बी7 भी कहा जाता है। बालों से लेकर स्किन और नाखून तक की मजबूती और खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। यह एक माइक्रोन्यूट्रिएंट है, जो बाल बनाने के लिए जरूरी प्रोटीन, केराटिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बायोटिन की कमी से बाल पतले हो सकते हैं, कमजोर होने लगते हैं और इस वजह से ज्यादा मात्रा में टूटते भी हैं।

नेचुरल बायोटिन के फायदे

नेचुरल बायोटिन खासतौर पर पौधों में पाया जाने वाला डी-बायोटिन, सिंथेटिक बायोटिन की तुलना में ज्यादा सही होता है। जिसे शरीर ज्यादा अच्छी तरह एब्जॉर्ब कर पाता है और इसका असर बालों पर देखने को मिलता है। प्राकृतिक बायोटिन को बिना किसी साइड इफेक्ट्स के लंबे समय तक खाया जा सकता है, जिससे यह बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए सेफ ऑप्शन बन जाता है।

प्लांट बेस्ड बायोटिन की ताकत

क्लीनिकल स्टडी से पता चला है कि पौधे से मिलने वाला बायोटिन से कुछ ही महीनों में बाल घने और मजबूत होने लगते हैं।पौधे से मिलने वाले बायोटिन सप्लीमेंट स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ेंः- हेल्दी स्कैल्प के लिए अपनाएं ये घरेलू उपचार, बाल होंगे मजबूत

हेयर केयर रूटीन में बायोटिन को कैसे करें शामिल

बालों को हेल्दी व स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए डाइट और हेयर केयर पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए अपनी डाइट में बायोटिन युक्त फूड्स शामिल करें। ओट्स, फ्लेक्स सीड्स, गेहूं के बीज, साबुत अनाज, नट्स, फलियां, मशरूम बायोटिन के अच्छे स्त्रोत होते हैं। इसके साथ ही पालक, फूलगोभी जैसी पत्तेदार सब्जियां भी फायदेमंद हैं, साथ ही पनीर, दही और गाय का दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को भी डाइट का हिस्सा बनाएं। सेब, केले और टमाटर जैसे फलों के साथ-साथ गाजर, सलाद और आलू जैसी सब्जियां भी बेस्ट हैं। बायोटिन के ये नेचुरल सप्लीमेंट्स बालों को अंदर से सेहतमंद बनाते हैं।

बालों को मजबूत बनाने के लिए, 3 से 6 महीने तक लगातार बायोटिन रिच फूड्स लें। लंबे समय तक एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन या किसी बीमारी से ग्रस्त हैं और बायोटिन सप्लीमेंट्स लेने की सोच रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। 

(मिहिर गदानी, बायोटेक्नोलॉजिस्ट और ओजिवा के को-फाउंडर से बातचीत पर आधारित)

ये भी पढ़ेंः- एक-दो नहीं, बालों से जुड़ी कई समस्याओं में रामबाण है शिकाकाई, बस पता होना चाहिए इसके इस्तेमाल का सही तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।