Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेहत के लिए अमृत से कम नहीं है ये नीली चाय, कोलेस्ट्रॉल से लेकर बढ़ते वजन तक को करती है कंट्रोल

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 12:43 AM (IST)

    चाय पीने के कई लोग शौकीन कई लोग होते हैं लेकिन दूध वाली चाय के बजाय आज लोग इसके हेल्दी ऑप्शन्स की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी अपनी चाय की लत को छोड़न ...और पढ़ें

    सेहत के लिए गुणकारी है नीली चाय (Picture Credit- X)
    सेहत के लिए गुणकारी है नीली चाय (Picture Credit- X)

    HighLights

    1. ब्लू टी को अपराजिता के फूलों की मदद से तैयार किया जाता है।
    2. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण इस चाय से एंटी-एजिंग फायदे मिलते हैं।
    3. इस चाय के सेवन से आपको फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद मिलती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Blue Tea Benefits: आज खराब खानपान के चलते शरीर कई बीमारियों का घर बन रहा है। डाइटिंग वगैरह अपनी जगह फायदेमंद है, लेकिन जब तक आप अपने आहार में शामिल अनहेल्दी  ऑप्शन्स को हेल्दी चीजों से रिप्लेस नहीं करेंगे, तब तक सेहत को लेकर हमेशा परेशान बने रहेंगे। आज हम आपको अपराजिता के फूलों की चाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लोग ब्लू टी के नाम से भी जानते हैं। आइए बिना देर किए जान लीजिए इसके फायदे और दूध वाली चाय के कर लीजिए किनारा।

    अपराजिता के फूलों से बनती है चाय

    'ब्लू टी' को बनाने के लिए अपराजिता के फूल चाहिए होते हैं। बता दें, इससे बनने वाली चाय में दूध नहीं डाला जाता है। यही वजह है इसमें फैट कंटेंट नहीं होता है और आपको वेट लॉस में फायदा मिलता है। शरीर को डिटॉक्स करना हो या फिर सुस्त मेटाबॉलिज्म में जान फूंकनी हो, हर मामले में अपराजिता के फूलों की चाय आपके लिए फायदेमंद साबित होती है।

    यह भी पढ़ें- इन 4 लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है शहद! आप भी कर रहे हैं गलती, तो हो जाएं सावधान

    कैसे बनाएं ब्लू टी?

    • ब्लू टी बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालकर इसमें अपराजिता के 4-5 फूलों को उबाल लेना है।
    • इसे उबलते-उबलते 5 मिनट हो जाएं , तो गैस ऑफ करें और इसे छानकर कप में निकाल लें।
    • इसके बाद आपकी ब्लू टी तैयार हो जाती है। बता दें, इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए आप लेमन या शहद भी डाल सकते हैं।

    ब्लू टी के हैं कई गजब फायदे

    • अपराजिता के फूलों की चाय यानी ब्लू टी वेट लॉस के लिहाज से काफी बढ़िया होती है।
    • ब्लू टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा और बालों को हेल्दी रखते हैं।
    • बदलते मौसम में इम्युनिटी को स्ट्रांग करने के लिए भी ब्लू टी काफी फायदेमंद होती है।
    • बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत दिलाने में भी ब्लू टी फायदेमंद साबित हो सकती है

    यह भी पढ़ें- आप नहीं जानते होंगे कि नुकसानदायक भी हो सकती है छाछ! जानिए किन लोगों को इसके सेवन से करना चाहिए परहेज

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी