यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Boiled Egg vs Omelette: उबला अंडा या आमलेट, जानें सेहत के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद
Boiled Egg vs Omelette अंडा हमारे के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत होने की वजह से लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि सभी ...और पढ़ें

HighLights
- अंडा हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
- कई लोग इसे उबालकर खाते हैं, तो कई इसका ऑमलेट बनाकर खाते हैं।
- आइए जानते हैं कौन हैं दोनों में से ज्यादा सेहतमंद-
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Boiled Egg vs Omelette: संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे, हम सब बचपन से सही बात सुनने आए हैं। यह प्रोटीन का एक बढ़िया स्त्रोत है, जिसकी वजह से लोग अक्सर इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। यह दुनियाभर में नाश्ते में खाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय फूड्स में से एक है। कई पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से यह सेहत को ढेर सारे फायदे पहुंचाता है। हाई प्रोटीन से भरपूर अंडा मांसपेशियों के विकास में अहम भूमिका निभाता है।
गुणों से भरपूर होने की वजह से लोग इसे कई तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग उबला अंडा पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ इसका आमलेट बनाकर इसे खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इन दोनों तरीकों में से कौन-सा तरीका आपके लिए ज्यादा सेहतमंद है। अगर नहीं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उबले अंडे और आमलेट में से कौन आपके लिए ज्यादा बेहतर है।
यह भी पढ़ें- बढ़ते प्रदूषण में बढ़ सकती हैं रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें इनके लक्षण
अंडे के फायदे
अंडा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत है, जो आपकी मसल्स को रिपेयर करने और उनके विकास को बढ़ावा देते हैं। इसमें विटामिन डी (Vitamin D), बी12 और राइबोफ्लेविन होते हैं, जो शरीर को एनर्जी पहुंचानेके लिए बेहद जरूरी है। साथ ही इनमें प्रचुर मात्रा में कोलीन होता है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य और विकास में मदद करते हैं। इतना ही नहीं अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों को भी फायदा पहुंचाते हैं। इन सबके अलावा इसमें
हेल्दी अनसेचुरेटेड फैट होता है, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
उबला अंडा
उबले अंडे पोषण का एक बढ़िया सोर्स होते हैं। एक उबले अंडे में करीब 78 कैलोरी होती है, जो शरीर को प्रोटीन, फैट और जरूरी विटामिन-मिनरल्स प्रदान करती है। अंडे को उबालने से इसके सभी पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं, जिसकी वजह से एक खाने के लिए एक हेल्दी ऑप्शन साबित होता है। उबले अंडे विटामिन बी12, डी और राइबोफ्लेविन का बेहतरीन सोर्स होते हैं, तो एनर्जी बढ़ाने के साथ ही हड्डियों के स्वास्थ्य बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा उबले अंडों में कोलीन होता है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य और विकास के लिए बेहद जरूरी है।
खबरें और भी

आमलेट
आमलेट अंडे की एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट डिश है, जिसे कई सारे लोग पसंद करते हैं। इसे अक्सर पनीर, सब्जियों और कभी-कभी मांस आदि के साथ बनाया जाता है, जिसकी वजह से इसके मौजूद पोषण भिन्न हो सकते हैं। आमलेट में मिलाई जाने वाली अन्य सामग्रियों की वजह से इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और इसमें कैलोरी और अनहेल्दी फैट भी ज्यादा हो सकते हैं, खासकर अगर इसे ज्यादा तेल या बटर के साथ पकाया गया हैं। हालांकि, आमलेट के जरिए सब्जियों और लीन प्रोटीन से विभिन्न पोषक तत्व मिलते हैं, तो जिसे सेहत के लिए हेल्दी बनाते हैं।
कौन ज्यादा बेहतर?
ज्यादा हेल्दी ऑप्शन की बात करें, तो उबला अंडा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि यह बिना किसी एक्स्ट्रा फैट या सामग्री के पकाया जाता है। इसे उबालने की प्रक्रिया में अंडे के सभी पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं, जिसकी वजह से यह एक स्वस्थ विकल्प बन जाता है। वहीं दूसरी ओर, आमलेट सब्जियों या अन्य सामग्रियों के साथ बनने की वजह से पोषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत होते हैं, लेकिन तेल या बटर में पकाए जाने की वजह से इसमें कैलोरी और अनसेचुरेटेड फैट ज्यादा होता है।
यह भी पढ़ें- दिवाली के दिन नजर आना है फिट, तो आज से ही खाएं ये 5 तरह के फल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik