Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diwali 2023: दिवाली के दिन नजर आना है फिट, तो आज से ही खाएं ये 5 तरह के फल

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 12:27 PM (IST)

    Diwali 2023 फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान सभी अच्छा दिखना चाहते हैं लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से वजन बढ़ने की समस्या आ ...और पढ़ें

    Diwali 2023: दिवाली से पहले कंट्रोल करना है वजन, तो खाएं ये 5 तरह के फल
    Diwali 2023: दिवाली से पहले कंट्रोल करना है वजन, तो खाएं ये 5 तरह के फल

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है।
    2. दिवाली के दिन फिट नजर आने के लिए ये टिप्स फॉलो कर सकते हैं।
    3. आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल कर वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2023: इस साल दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। हर जगह इस त्योहार की धूम मची हुई है। इन दिनों लोगों ने घर की साफ-सफाई से लेकर कपड़ों की खरीददारी शुरू कर दी है। हर किसी की चाहत होती है कि वो त्योहार के दौरान फिट नजर आए। ऐसे में हम आपको कुछ फलों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

    संतरा

    संतरा में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। अगर आप दिवाली से पहले वजन कम करना चाहते हैं, तो आज से ही संतरा खाना शुरू कर दें, इस फल को खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है।

    सेब

    हम सभी जानते हैं कि पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है। जिससे आप ज्यादा खाने से बचते है और वजन कंट्रोल होता है।

    नाशपाती

    पोषक तत्वों से भरपूर यह फल वजन कंट्रोल करने में मददगार है। वेट लॉस के लिए नाशपाती शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर को फायदा मिलता है।

    यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर वजन तक, सर्दियों में मशरूम खाने के हैं गजब के फायदे

    तरबूज

    तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसे खाने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। आप इसे वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। दिवाली के दिन फिट नजर आने के लिए कुछ दिनों पहले से ही अपनी डाइट में तरबूज खा सकते हैं।

    खबरें और भी

    नींबू

    नींबू खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। वजन कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिक्स कर पिएं, इससे वजन कम होने में मदद मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चे जल्दी पड़ते हैं बीमार, तो इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए खिलाएं ये चीजें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik