Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mushroom Benefits In Winter: कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर वजन तक, सर्दियों में मशरूम खाने के हैं गजब के फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 11:14 AM (IST)

    Mushroom Benefits In Winter सर्दियों में लोग मशरूम की सब्जी खाना काफी पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इस ...और पढ़ें

    Mushroom Benefits In Winter: मशरूम खाने के क्या हैं फायदे
    Mushroom Benefits In Winter: मशरूम खाने के क्या हैं फायदे

    HighLights

    1. सर्दियों में मशरूम खाना क्यों जरूरी है?
    2. मशरूम में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    3. इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mushroom Benefits In Winter: यूं तो मार्केट में हर मौसम में मशरूम मिलता है, लेकिन सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। मशरूम का इस्तेमाल कर कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको सर्दियों में स्वस्थ रखने में मददगार है।

    मशरूम में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, सर्दियों में मशरूम खाना क्यों जरूरी है।

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

    जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए मशरूम फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य करने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में बच्चे जल्दी पड़ते हैं बीमार, तो इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए खिलाएं ये चीजें

    कैंसर के खतरे को करता है कम

    पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। इसमें एर्गोथायोनीन पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। रिसर्च के अनुसार, डेली डाइट में मशरूम खाने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को कम किया जा सकता है।

    इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

    मशरूम खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम, खांसी आदि कई समस्याओं से बच सकते हैं, इसलिए आप सर्दियों के मौसम में मशरूम जरूर खाएं।

    हाई बीपी को सामान्य करता है

    जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनकी डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे हाई बीपी कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

    वजन घटाने में मददगार

    मशरूम खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    आंखों के लिए गुणकारी

    विटामिन-ए से भरपूर मशरूम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों को दृष्टि दोष से बचाता है। इसके अलावा मशरूम में विटामिन बी2 पाया जाता है, यह स्किन को स्वस्थ रखने में सहायक है।

    यह भी पढ़ें: 'दमघोटू हवा' के बीच रहना है सुरक्षित, तो इन 5 सुपरफूड्स को डेली डाइट में करना चाहिए शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik