Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bone Health: जवानी में ही जोड़ों के दर्द ने कर दिया है परेशान, तो इन 5 आदतों से बनाएं हड्डियों को मजबूत

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 05:21 PM (IST)

    हेल्दी लाइफ भला कौन नहीं चाहता लेकिन आजकल की जिंदगी में खराब खानपान और जीवनशैली से जुड़ी कुछ बुरी आदतें आपको वक्त से पहले बूढ़ा बनाने का काम करती हैं। ...और पढ़ें

    हड्डियों को मजबूत बनाएंगी ये 5 आदतें
    हड्डियों को मजबूत बनाएंगी ये 5 आदतें

    HighLights

    1. आजकल जोड़ों में दर्द एक आम बात हो गई है।
    2. हड्डियों का स्ट्रांग रहना हेल्दी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी होता है।
    3. गलत खानपान और खराब आदतों से बोन हेल्थ बुरी तरह प्रभावित होती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Bone Health: स्वस्थ जीवन जीना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन गलत खानपान, रहन-सहन और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ बुरी आदतें हमारी बोन हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करती हैं। जवानी के दिनों में जोड़ों में दर्द या मामूली सी चोट लगने पर ही कई बार फ्रैक्चर आ जाना आजकल एक आम बात हो गई है। इस शारीरिक कमजोरी पर अगर ध्यान न दिया जाए, तो तकलीफ बहुत बढ़ जाती है। हड्डियों का स्ट्रांग रहना एक हेल्दी जिंदगी जीने के लिए बहुत जरूरी होता है।

    हालांकि, बचपन से ही मजबूत और स्वस्थ हड्डियों का होना बेहद जरूरी है, लेकिन आप जवानी के दौरान भी अपनी बोन हेल्थ को मजबूत करने के लिए कुछ जरूरी चीजों को फॉलो कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ टिप्स बताएंगे, जिन्हें अमल में लाकर आप भी अपनी हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- इन समस्याओं की वजह बन सकता है Covid-19 JN.1, सामने आए दो नए लक्षणों से हुआ खुलासा

    आहार में शामिल करें कैल्शियम

    हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम बहुत आवश्यक पोषक तत्व है। अपनी डाइट में इसे शामिल करने के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स, बादाम, ब्रोकली, केला और सोया प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा खट्टे फलों का सेवन भी आपके अंदर विटामिन सी, विटामिन डी और कैल्शियम की कमी को पूरा करने में मदद करेगा।

    डाइट में विटामिन डी का रखें ख्याल

    आप अपनी डाइट में विटामिन डी के अच्छे स्रोत के तौर पर मछली और अंडे का सेवन कर सकते हैं। वेज ऑप्शंस की बात करें तो आप मशरूम, दूध और मोटे अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    प्रोटीन रिच फूड है जरूरी

    मजबूत हड्डियां चाहते हैं, तो प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा को लेना बेहद जरूरी है। लगभग 50% हड्डियां प्रोटीन से बनी होती हैं। हमारे शरीर को प्रोटीन उसके वजन के हिसाब से चाहिए होता है। रोजाना दूध, राजमा, दही, चने, सोयाबीन, गोभी, मटर, पालक, मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करके इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    फिजिकली एक्टिव रहें

    आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या भी आपकी बोन हेल्थ पर बड़ा असर डालती है। नींद पूरी न हो पाना, एक्सरसाइज न करना, भोजन में पोषक तत्वों की कमी जैसे कई कारण हैं, जिनसे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अपने उठने-बैठने और सोने के पोश्चर को बदलने के साथ रोजाना की जिंदगी में फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाकर आप हड्डियों की मजबूती का ख्याल रख सकते हैं।

    अल्कोहल और धूम्रपान से बनाएं दूरी

    अल्कोहल का ज्यादा सेवन आपकी हड्डियों को खोखला करने के साथ आपके शरीर को भी नुकसान पहुंचाने का काम करता है। वहीं, धूम्रपान आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है, हड्डियों को कमजोर बनाता है, जिसके बाद तेज चलने के दौरान आपकी सांसे फूलने लगती हैं। इसलिए अगर स्वस्थ जीवन चाहते हैं, तो इन बातों का ख्याल रखकर जोड़ों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- खराब हाजमे के चलते नहीं ले पा रहे सर्दियों में पसंदीदा खानपान का मजा, तो इस एक गोली से दूर करें ये प्रॉब्लम

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Author- Nikhil Pawar

    Picture Courtesy: Freepik