यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight Loss के लिए ब्रेकफास्ट स्किप करना बेहतर या डिनर, डॉक्टर से जानें सही जवाब
हेल्दी और फिट रहने के लिए लोग इन दिनों लोग कई तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग डाइटिंग करते हैं तो ...और पढ़ें

HighLights
- इन दिनों लोग हेल्दी रहने के लिए कई तरीके अपनाते हैं।
- कुछ लोग ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं, तो कुछ डिरन।
- हालांकि, दोनों में से ज्यादा बेहतर क्या है, यह कम लोग ही जानते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब आप लंबे समय तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं, तो ये फास्टिंग कहते हैं। सुबह के मील को ब्रेकफास्ट इसलिए कहते हैं, क्योंकि रातभर के लंबे अंतराल के बाद जब हम कुछ खाते हैं, तो इससे रातभर हुई फास्टिंग को सुबह ब्रेक मिलता है।
आजकल लोग वेट लॉस के लिए भी फास्टिंग का सहारा लेते हैं। किसी को लगता है सुबह का ब्रेकफास्ट स्किप करने से वेट लॉस में मदद मिलेगी, वहीं कुछ लोग सोचते हैं कि डिनर स्किप करना ज्यादा फायदेमंद ऑप्शन है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम में सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटेटिक्स डॉ. मंजरी चंद्रा से जानेंगे कि क्या है सच्चाई और ब्रेकफास्ट और डिनर में से क्या स्किप करना है ज्यादा फायदेमंद है-
यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी, बस 15 दिनों में दिखना शुरू हो जाएगा फायदा!
ब्रेकफास्ट या डिनर स्किप करने से क्या होगा?
सुबह का ब्रेकफास्ट करने के बाद हम किसी न किसी एक्टिविटी में बिजी हो जाते हैं, जिससे खाने को पचाने में मदद मिलती है। वहीं, डिनर करने के बाद लोग सो जाते हैं जिससे खाने को पचाने में दिक्कत होती है। साथ ही ब्रेकफास्ट से मिलने वाली एक्स्ट्रा एनर्जी दिनभर की एक्टिविटी के कारण खर्च हो जाती है, लेकिन डिनर के बाद सोने की वजह से यह एनर्जी खर्च नहीं हो पाती है। ये एक्स्ट्रा एनर्जी फैट के रूप में स्टोर हो जाती है, जिससे वेट गेन होता है।
जरूरी है ब्रेकफास्ट
रातभर पेट खाली रहने के बाद सुबह शरीर को एक्टिव करने के लिए खाना बेहद जरूरी हो जाता है। ये दिनभर के लिए शरीर को चार्ज करता है। ऐसे इसे स्किप करने से लंच के समय तक ओवरइटिंग करने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे वेट गेन हो सकता है। वहीं, डिनर के समय पर शरीर को एक्टिव करने की जरूरत नहीं होती है, न ही कुछ समय बाद ओवरइटिंग की संभावना होती है, इसलिए इसे स्किप करने से शरीर के वेट पर असर नहीं पड़ता है।
डिनर स्किप करना है बेहतर
ब्रेकफास्ट स्किप करने से शरीर के मेटाबॉलिज्म को किक स्टार्ट नहीं मिलता है। इसका असर हमारे काम पर दिख सकता है। आलस और नींद के कारण प्रोडक्टिविटी कम होती है। वहीं, डिनर स्किप करने से शरीर के फैट बर्न में मदद मिलती है और ब्लड शुगर लेवल को भी संतुलित बनाने में मदद मिलती है। हालांकि, डिनर स्किप का मतलब ये नहीं है कि आप भूखे पेट ही सो जाएं। टाइमिंग का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए दिन ढलने से पहले एक लाइट मील लेना चाहिए, जिससे शरीर स्टारवेशन मोड में न जाए।
