विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूध-पनीर से ज्यादा कैल्शियम रखते हैं ये 6 फल, पूरी 206 हड्डियों में भर सकते हैं जान

Published: Sun, 04 May 2025 08:30 AM (IST)

जैसे हमारी बॉडी को प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्वों की खास जरूरत होती है ठीक उसी तरह कैल्शियम भी ...और पढ़ें

कैल्शियम से भरपूर होते हैं ये फल। (Image Credit- Freepik)
कैल्शियम से भरपूर होते हैं ये फल। (Image Credit- Freepik)

HighLights

  1. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है।
  2. डेयरी प्रोडक्‍ट्स के अलावा फलों में भी कैल्‍श‍ियम होता है।
  3. अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर फलों को जरूर शाम‍िल करें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। घंटों बैठकर काम करने से जोड़ों में दर्द हो जा रहा है। हड्डियां कमजोर होती जा रहीं हैं। इसके अलावा वे अपने ओरल हेल्थ का भी सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। 

हमारा शरीर सही ढंग से काम करे, इसके लिए बॉडी को सभी जरूरी पोषक तत्वों का मिलना जरूरी होता है। जब आप सही मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स ले रहे होते हैं तो इससे बीमारियां भी आसपास नहीं भटकती हैं। उन्हीं में से कैल्शियम एक जरूरी मिनरल होता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाता है और डेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है। 

वैसे तो आप सभी जानते हैं कि दूध और पनीर में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन हम आज आपको ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कैल्शियम का बढ़ियां स्रोत होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से- 

अंजीर

अंजीर एक पौष्टिक फल है। इसमें कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। आप चाहें इसे ताजा खाएं या फिर सूखा, ये दोनों तरीके से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करेगी। 100 ग्राम सूखे अंजीर में लगभग 162 ग्राम कैल्शियम पाया जाता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत रहती है। साथ ही ये पाचन को भी दुरुस्त रखता है।  

संतरा

संतरे में विटामिन C की अच्छी मात्रा होती है, ये तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये कैल्शियम का भी बढ़ियां स्रोत होते हैं। एक छोटे संतरे में 50 से 60 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। आप इसे खा भी सकते हैं, चाहे तो जूस भी पी सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: रोज सुबह खाली पेट खा लें बस एक चम्‍मच घी, शरीर को मि‍लेंगे इतने फायदे क‍ि हैरान हो जाएंगे आप

अमरूद

अमरूद खाना भला किसे नहीं पसंद होता है। ये खाने में न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसमें विटामिन C के साथ-साथ कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आप रोजाना इसे डाइट में शामिल करते हैं तो हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग होती है। 

कीवी

कीवी में विटामिन सी के साथ साथ कैल्शियम भी पाया जाता है। ये फल दिखने में भले छोटा लगता है लेकिन इसके फायदे बड़े होते हैं। एक मीडियम साइज के कीवी में 34 से 35 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ये हमारी सेहत के साथ स्किन का भी ख्याल रखता है। 

ब्लैकबेरी और रसभरी

ये दोनों ही फल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इनमें कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है। खासकर महिलाओं के लिए ये फल हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

खजूर

खजूर को एनर्जी बूस्टर कहा जाता है। ये कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। अगर आप रोजाना खजूर खाते हैं तो आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है। हड्डियों को भी ताकत मिलती है। 

यह भी पढ़ें: Saffron Tea Benefits: मूड हो या इम्युनिटी, दोनों को बेहतर बनाती है केसर की चाय; जान लें रेसिपी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।