Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Saffron Tea Benefits: मूड हो या इम्युनिटी, दोनों को बेहतर बनाती है केसर की चाय; जान लें रेसिपी

    Updated: Sat, 03 May 2025 12:56 PM (IST)

    दुन‍ियाभर में कई लोग ऐसे हैं ज‍िन्‍हें चाय पीना बेहद पसंद होता है। आमतौर पर लोग दूध से बनी चाय पीना पसंद करते हैं। लेक‍िन आज हम आपको केसर की चाय के फा ...और पढ़ें

    सेहत के ल‍िए गुणकारी है केसर की चाय। (Image Credit- Freepik)
    सेहत के ल‍िए गुणकारी है केसर की चाय। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. केसर की चाय सेहत के ल‍िए गुणकारी है।
    2. इसे पीने से कई द‍िक्‍कतों से राहत म‍िलती है।
    3. केसर की चाय को बनाना भी बेहद आसान है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में लोग सेहतमंद रहने के ल‍िए ऐसी चीजों को तलाशते हैं जो सेहत को जबरदस्‍त फायदा भी पहुंचाए और ज्‍यादा समय भी न खर्च हो। इसके ल‍िए भारतीय रसोई से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती है। यहां आपको ऐसे कई मसाले म‍िल जाएंगे जो सेहत के ल‍िए वरदान माने जाते हैं।

    उन्‍हीं में से केसर एक है। केसर एक ऐसा मसाला है जो क्रोकस सैटिवस लिने के फूलों से आता है। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे कैसे भी करके डाइट में शाम‍िल क‍िया जाए, ये आपको फायदा ही पहुंचाएगा। देखा जाए तो दुन‍ियाभर में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। तो क्‍यों न आज हम केसर के चाय की ही बात करें। ये शरीर को कई फायदे पहुंचा सकती है। इस चाय में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हर तरह से लाभकारी है। आइए इसके फायदों के बारे में जानते हैं-

    इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत

    केसर में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है। खासकर बदलते मौसम में जब सर्दी-जुकाम या वायरल का खतरा रहता है, तब केसर की चाय शरीर को अंदर से ताकत देती है। आप चाहें तो इसे रोज सुबह पी सकते ह‍ैं। या फ‍िर रात में सोने से पहले भी इसे ल‍िया जा सकता है।

    नेचुरल ग्‍लो लाए

    केसर की चाय पीने से त्वचा भी ग्लोइंग और चमकदार बनती है। इससे त्वचा का खोया हुआ निखार वापस आने लगता है। दरअसल, केसर में विटामिन बी मौजूद होते हैं, तो त्वचा के टेक्चर को सुधारने का काम करते हैं। इससे त्‍वचा खि‍ली-ख‍िली नजर आती है।

    खबरें और भी

    मूड को बनाए बेहतर

    अगर आप लगातार स्ट्रेस या तनाव में रहते हैं तो केसर की चाय आपके मूड को अच्‍छा बना सकती है। इसमें मौजूद गुण दिमाग को रिलैक्स करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं। केसर डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों को भी कम कर सकता है।

    आंखों की रोशनी बढ़ाए

    अगर आपको या आपके घर में किसी बच्चे को कम या धुंधला दिखने की समस्या है तो केसर वाली चाय पीना शुरू कर देना चाह‍िए। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और बीमारियां भी दूर रहती हैं। हालांक‍ि इसे सीम‍ित मात्रा में ही लें।

    यह भी पढ़ें: आराम की नींद या फ‍िर बीमारियों का घर? पूरी रात AC में सोने से बचें; वरना होंगे ये 5 नुकसान

    हार्मोनल बैलेंस में मददगार

    केसर की चाय महिलाओं के लिए खासतौर पर फायदेमंद है। यह हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है। खासकर पीरियड्स से पहले होने वाले मूड स्विंग्स या दर्द में आराम देती है। प्रेगनेंसी में भी सीमित मात्रा में केसर लेने की सलाह दी जाती है।

    दिल की सेहत सुधारे

    केसर की चाय पीने से ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसके अलावा ये कोलेस्‍ट्रॉल को भी कंट्रोल करती है। इससे द‍िल की बीमारि‍यों का खतरा कम हो सकता है। केसर की चाय में क्रोसेटिन और क्रोकिन जैसे तत्व पाए जाते हैं जाे द‍िल की सेहत का ख्‍याल रखते हैं।

    कैसे बनाएं केसर की चाय?

    एक पैन में एक-दो कप पानी डालें। इसमें 3 से 4 केसर के धागे डालें और इसे अच्छी तरह उबाल लें। जब यह उबल जाए, तो इसे छान लें। चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद मिक्स कर सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: सोच समझकर खाइए! सेहत के लिए जहर हैं जीभ को लुभाने वाले Ultra Processed Foods, जानें इसके 5 नुकसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।