Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान मां को नहीं खाना चाहिए मसालेदार खाना? बरसों पुराने वहम की डॉक्टर ने खोली पोल

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 09:30 AM (IST)

    ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मदर्स के लिए मसालेदार खाने से परहेज करने की पुरानी धारणा को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि मलिक ने खारिज किया है। ...और पढ़ें

    मां के मसालेदार खाने का ब्रेस्ट मिल्क पर क्या असर पड़ता है? पीडियाट्रिशियन ने बताया सच (Image Source: AI-Generated)

    मां के मसालेदार खाने का ब्रेस्ट मिल्क पर क्या असर पड़ता है? पीडियाट्रिशियन ने बताया सच (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे घरों में जब कोई महिला बच्चे को जन्म देती है, तो अक्सर उसके खानपान को लेकर कई सख्त नियम बना दिए जाते हैं। सबसे आम धारणा यह है कि नई मां को तीखा या मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए।

    लोगों का मानना है कि मां के मिर्च-मसाले खाने से उसका दूध खराब हो जाता है और इसका सीधा असर शिशु की सेहत पर पड़ता है, जिससे बच्चे को पेट दर्द, बदहजमी या दस्त जैसी शिकायतें हो सकती हैं (Can spicy food affect breast milk)। आइए, इस आर्टिकल में जानते हैं डॉक्टर की इस बारे में क्या राय है।

    Spicy Food and Breastfeeding

    (Image Source: AI-Generated) 

    क्या यह डर वाकई सच है?

    दिल्ली के निर्माण विहार स्थित रेडिक्स हेल्थकेयर के चेयरमैन और जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. रवि मलिक इस बात को सिरे से खारिज करते हैं। उनका कहना है कि यह केवल एक कोरा भ्रम है और विज्ञान में इसका कोई आधार नहीं है। दुनिया भर की प्रमुख बाल रोग संस्थाएं भी यही सलाह देती हैं कि एक मां की डाइट पर बिना किसी ठोस कारण के पाबंदियां नहीं लगानी चाहिए। मां के मसालेदार खाना खाने से शिशु को कोई भी शारीरिक परेशानी नहीं होती है।

    मां की भूख मरी तो कम हो जाएगा दूध

    नई मां को सिर्फ उबला हुआ और बिना स्वाद वाला खाना खिलाना उल्टा नुकसानदेह साबित हो सकता है। डॉ. मलिक बताते हैं कि जब खाना फीका होता है, तो मां की भूख मर जाती है और वह कम खाती है। पर्याप्त भोजन न मिलने से मां के शरीर को जरूरी कैलोरी नहीं मिल पाती है। जब शरीर में ऊर्जा ही नहीं होगी, तो मां का दूध भी सही मात्रा में नहीं बन पाएगा।

    स्वाद और पोषण का सही बैलेंस है जरूरी

    एक मां को हमेशा पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भोजन देना चाहिए। सब्जी में थोड़ी लाल मिर्च या मसाले मिलाने से मां का दूध बिल्कुल खराब नहीं होता और शिशु पूरी तरह सुरक्षित रहता है। इसलिए, न्यू मदर्स को बिना किसी डर के अपने पसंदीदा और स्वाद से भरपूर खाने का आनंद लेना चाहिए ताकि वे और उनका बच्चा, दोनों स्वस्थ रहें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बच्चे को नहलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 7 चूक, नाजुक त्वचा के साथ सेहत को भी होता है नुकसान

    यह भी पढ़ें- रात 2 बजे बच्चे को चढ़ जाए तेज बुखार, तो घबराएं नहीं; डॉक्टर की यह सलाह आएगी काम