Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    10 हजार स्टेप्स नहीं! सिर्फ इतनी Walking से ही कैंसर-हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम, नई रिसर्च में दावा

    Updated: Thu, 24 Jul 2025 01:49 PM (GMT+05:30)

    सेहतमंद रहने के लिए पैदल चलना एक आसान तरीका है। एक नए अध्ययन के अनुसार स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 10000 कदम चलने की जरूरत नहीं है केवल 7000 कदम ही काफी ...और पढ़ें

    7000 कदम चलिए और कैंसर और दिल की बीमारी को दूर भगाइए! (Picture Credit- Freepik)
    7000 कदम चलिए और कैंसर और दिल की बीमारी को दूर भगाइए! (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हेल्दी रहने के लिए वॉकिंग एक बढ़िया एक्सरसाइज है।
    2. अक्सर लोग 10 हजार स्टेप्स पूरे करने का टारगेट बनाते हैं।
    3. नई स्टडी के मुताबित रोजाना 7000 कदम चलना भी फायदेमंद है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए वॉकिंग एक सरल और असरदार तरीका है। बिजी लाइफस्टाइल की वजह से लोग अक्सर खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। ऐसे में वॉक करना एक बढ़िया ऑप्शन है, खुद को हेल्दी और फिजिकली फिट रखने का। अक्सर यह माना जाता है कि हेल्दी रहने के लिए रोजाना 10 हजार कदम चलना फायदेमंद है। कई स्टडीज में भी इसे लेकर खुलासे हुए हैं।

    हालांकि, अब एक ताजा स्टडी में कुछ नई बातें सामने आई हैं। हालिया शोध में पता चला कि फिट और हेल्दी रहने के लिए 10 हजार नहीं, सिर्फ 7000 स्टेप्स की काफी है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी लेटेस्ट स्टडी के बारे बताएंगे और जानेंगे रोजाना 7000 स्टेप्स चलने से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 40 मिनट की वॉक बना सकती है आपके दिमाग को तेज, बढ़ती उम्र में भी नहीं होगी भूलने की बीमारी!

    क्या कहती है ताजा स्टेप्स?

    बुधवार को द लैंसेट पब्लिक हेल्थ में पब्लिश हुई इस स्टडी में कई खुलासे हुए। इस अध्ययन में पता चला कि पूरे दिन में 5,000 से 7,000 कदम चलने से भी व्यक्ति की सेहत पर गहरा और सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही स्टडी में यह भी खुलासा हुआ कि दिन में करीब 7,000 कदम (prevent cancer and heart attack) चलने से अचानक होने वाली मौत का खतरा 47 प्रतिशत तक कम हो सकता है।

    इन बीमारियों का खतरा होता है कम

    सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 160,000 से ज्यादा वयस्कों पर किए गए 57 अध्ययनों के आंकड़ों का विश्लेषण किया। इन दौरान उन्होंने पाया कि रोजाना 7,000 कदम चलने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। इसमें डिमेंशिया का खतरा 38%, डिप्रेशन 22%, कैंसर 6%, दिल की बीमारी 25% और किसी भी कारण से मौत का खतरा 47% तक कम होता है।

    खबरें और भी

    इतना ही नहीं शोध के अनुसार, कम से कम व्यायाम करना बिल्कुल न करने से बेहतर है, इसलिए अध्ययन से यह भी पता चलता है कि दिन में सिर्फ 2,000 कदम चलने से भी स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

    यह भी है जरूरी

    इस अध्ययन की प्रमुख लेखिका और सिडनी यूनिवर्सिटी में पब्लिक हेल्थ प्रोफेसर मेलोडी डिंग ने लोगों को सलाह दी है कि अगर आप फिजिकली इनएक्टिव हैं, तो 7,000 कदम चलने की कोशिश करें। हालांकि, जो लोग पहले ही 10,000 कदम पूरे कर रहे हैं, उन्हें 7,000 कदम पर वापस नहीं लौटना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- सुबह या शाम: वॉक करने के लिए कौन-सा समय है बेस्ट? यहां जान लें सही जवाब वरना बाद में पछताएंगे आप


    Source:

    • The Lancet: https://www.thelancet.com/journals/lanpub/article/PIIS2468-2667(25)00164-1/fulltext