Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डिप्रेशन, Diabetes जैसी समस्याओं की वजह बन सकती है नींद की कमी, जिसे इन उपायों से कर सकते हैं दूर

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 08:09 AM (GMT+05:30)

    शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के साथ सुकून भरी नींद भी बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट के अनुसार व्यक्ति को रोजाना 7 से 8 घंटे की ...और पढ़ें

    नींद न आने की समस्या दूर करने के उपाय (Pic credit- freepik)
    नींद न आने की समस्या दूर करने के उपाय (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. नींद की कमी बन सकती है कई हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह।
    2. नींद पूरी न होने से मूड चिड़चिड़ा और थकान बनी रहती है।
    3. एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट के साथ डॉक्टर्स की हेल्प लें।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको रात को सही तरह से नींद नहीं आती, करवटें बदलते हुए पूरी रात बीत जाती है, तो जाहिर सी बात है सुबह आपका मूड खराब रहेगा, थकान महसूस होगी और पेट भी सही तरह से साफ नहीं होगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना 7 से 9 घंटे नींद लेने की सलाह देते हैं। इससे कम सोना कई तरह की परेशानियों की वजह बन सकता है।  

    खराब नींद की वजहें

    ऑफिस वर्क, अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के साथ पर्यावरणीय कारक भी नींद की कमी की वजह बन सकते हैं। इसके अलावा कई बार किसी गंभीर बीमारी के चलते भी नींद प्रभावित हो सकती है। नींद पूरी न होने से एकाग्रता में कमी, गुस्सा आना, कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    वैसे नींद से जुड़ी समस्याओं के लिए अनकंफर्टेबल मैट्रेस भी एक वजह हो सकती है। इसका हल निकालते हुए मैन्गिफ्लैक्स ने एक बहुत ही अच्छी पहल की है। कंपनी ने ऐसे मैट्रेस का निर्माण किया है, जो रिजनरेटेड फोम से तैयार किया गया है। इसमें किसी भी तरह के घातक एक्सपॉन्डिंग एजेंट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इससे स्पाइन को आराम मिलता है साथ ही यह बॉडी पोश्चर को भी सही रखता है। इसमें ब्रीदेबल फाइबर्स का यूज किया गया है, जो इसे और आरामायक बनाता है।

    मैन्गिफ्लैक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद निचानी बताते हैं कि, 'हमने ऐसा प्रोडक्ट बनाया है जिससे कस्टमर्स को आराम तो मिलेगा ही साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने में योगदान भी, क्योंकि मैग्निजिओ मैट्रेस की खरीद पर ग्राहक के नाम से एक पेड़ लगाया जाएगा और उसका प्रमाणपत्र उन्हें या उनके परिजनों के नाम से जारी किया जाएगा।'  

    खबरें और भी

    अच्छी नींद के लिए करें ये उपाय

    सुबह जल्दी उठने की आदत डालें

    सुबह जल्दी उठना, हो सके आपके लिए एक मुश्किल टास्क हो, लेकिन इससे नींद की प्रॉब्लम को सॉल्व करने में काफी मदद मिल सकती है। सुबह जल्दी उठने से रात को सही समय पर नींद आने लगती है।

    वर्कआउट को रूटीन में शामिल करें

    वर्कआउट न सिर्फ आपको फिट रखता है, बल्कि इससे नींद भी अच्छी आती है। सुबह की शुरुआत 20 से 30 मिनट की एक्सरसाइज से करें। कार्डियो, योग, एरोबिक जो भी एक्सरसाइज आपके लिए पॉसिबल हो, उसके लिए वक्त निकालें। इससे बॉडी थक जाती है, जिससे नींद अच्छी आती है।

    ये भी पढ़ेंः- गर्मियों में एक्सरसाइज फायदे की जगह न पहुंचा दे नुकसान, इसके लिए इन बातों का रखें ध्यान

    हेल्दी डाइट लें

    हेल्दी डाइट भी नींद की कमी को काफी हद तक दूर कर सकती है। रात को तला-भुना, मसालेदार, जंक फूड खाना अवॉयड करें। इनके चलते गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है, जिससे नींद डिस्टर्ब होती है। रात का डिनर लाइट करें। सब्जियों और दाल को शामिल करें। 

    समय से डिनर कर लें

    डिनर लाइट होने के साथ ही समय पर भी करना जरूरी है। सोने से कम से कम दो घंटे पहले डिनर निपटा लें।

    गैजेट से दूरी

    अच्छी नींद चाहिए, तो बिस्तर पर जाने से आधे या एक घंटे पहले फोन, लैपटॉप, टीवी का इस्तेमाल बंद कर दें। इनकी जगह ब्रीदिंग एक्सरसाइज, हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग या किताबों का सहारा ले सकते हैं।

    बहुत से लोगों के लगता है कि नींद से होने वाली थकान और खराब मूड को एक कप कॉफी या चाय पीकर मैनेज किया जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक ये उपाय काम नहीं आने वाला। नींद न आना या किसी भी तरह की दूसरी बाधा हाई ब्‍लड प्रेशर, डिप्रेशन और डायबिटीज जैसे खतरों को बढ़ा सकती है। अगर आप सुकून भरी नींद को तरस रहे हैं तो ऊपर बताए गए उपाय आजमाएं और अगर फिर भी दिक्कत दूर न हो, तो बिना देर किए डॉक्टर से मिलें, जो नींद न आने के संभावित कारणों का पता लगाकर इस समस्या को जल्द दूर कर सकते हैं।

    (डॉ. शिबाशीष डे, मेडिकल अफेयर्स हेड, साउथ एशिया, रेसमेड से बातचीत पर आधारित)

    ये भी पढ़ेंः- रातभर बदलते रहते हैं करवटें, बार-बार खुल जाती है नींद; तो जान लें इसके पीछे की वजह