Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chamomile Tea Benefits: चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो पिएं कैमोमाइल टी, जानें इसके अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 01:41 PM (GMT+05:30)

    Chamomile Tea Benefits कैमोमाइल टी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह एक प्रकार की हर्बल टी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इस च ...और पढ़ें

    Chamomile Tea Benefits: कैमोमाइल टी के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Chamomile Tea Benefits: कैमोमाइल टी के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    HighLights

    1. कैमोमाइल टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
    2. इसे पीने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों से बचा जा सकता है।
    3. बेहतर नींद के लिए रात के खाने के बाद आप इस चाय को पी सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chamomile Tea Benefits: कैमोमाइल को बबूने के फूल के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल देखने में काफी खूबसूरत लगता है। इससे बनी चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। कैमोमाइल खासकर एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। कैमोमाइल को हर्बल टी के रूप में जाना जाता है। इसमें एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

    कैमोमाइल टी का स्वाद हल्का मीठा होता है। इसे पीने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं, कैमोमाइल टी के फायदों के बारे में।

    नींद की समस्या में कारगर

    नींद की कमी के कारण आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। अगर आप बेहतर नींद चाहते हैं, तो आपके लिए कैमोमाइल टी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे पीने से आपको अच्छी नींद आएगी। चैन की नींद सोने के लिए रात के खाने के बाद आप इस चाय को पी सकते हैं।

    पाचन के लिए फायदेमंद

    पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आप खाना खाने के लगभग एक घंटे बाद कैमोमाइल टी पी सकते हैं। इसे पीने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारियों से बचा जा सकता है।

    सर्दी-खांस से राहत दिलाने में कारगर

    अगर आप सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या से परेशान है, तो कैमोमाइल आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। यह आपको बंद नाक से राहत दिला सकता है। आप कैमोमाइल भाप भी ले सकते हैं।

    त्वचा के लिए फायदेमंद

    कैमोमाइल चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो आपकी त्वचा को बेहतर बनाने में मदद करती है। इससे स्किन के रंगत में निखार आता है। स्किन को हेल्दी रखने के लिए इस जादुई चाय की जरूर चुस्की लें।

    खबरें और भी

    इस तरह बनाएं कैमोमाइल टी

    सामग्री

    2 चम्मच सूखे कैमोमाइल के फूल, 1 -2 कप पानी, 1 टी स्पून चीनी

    बनाने की विधि

    • एक पैन में पानी गर्म करें, इसमें कैमोमाइल फूल मिलाएं और इसे अच्छी तरह उबालें।
    • अब इसे छान लें और स्वाद के लिए इसमें चीनी या गुड़ मिला सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik