Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऑफिस चेयर पर बैठे-बैठे बढ़ रही है पेट की चर्बी, तो Chia Seeds की एक ड्रिंक से पाएं परफेक्ट फिगर

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 12:00 PM (IST)

    बढ़ता वजन कई लोगों की परेशानी की वजह होता है। हमारी खराब होती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें लोगों को अक्सर मोटापे का शिकार बना देती है। ऐसे में बढ ...और पढ़ें

    बैली फैट घटाएगा चिया सीड्स (Picture Credit- Freepik)
    बैली फैट घटाएगा चिया सीड्स (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. बढ़ता वजन इन दिनों कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है।
    2. दिनभर बैठे रहने की वजह से अक्सर लोगों का बैली फैट बढ़ने लगता है।
    3. ऐसे में Chia Seeds से बने एक आसान ड्रिंक से आप परफेक्ट फिगर पा सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे परफेक्ट फिगर की चाहत नहीं। हालांकि, तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और काम का बढ़ता प्रेशर लोगों को कई समस्याओं का शिकार बना देता है। मोटापा इन्हीं में से एक है, जो दुनियाभर के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। दिनभर ऑफिस चेयर पर स्क्रीन के सामने बैठे रहने की वजह से अक्सर लोगों का बैली फैट बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से कई बार हम अपनी पसंदीदा ड्रेस तक नहीं पहन पाते हैं।

    इसके अलावा बाहर निकलती तोंद हमारे लुक को भी खराब कर देती है। ऐसे में आप चिया सीड्स की मदद से बैली फैट को कम कर सकते हैं और परफेक्ट फिगर पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस चिया सीड्स की मदद से एक आसान सा ड्रिंक तैयार करना होगा, जो पेट की चर्बी को तेजी से पिघलाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इस वेट लॉस ड्रिंक के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  बाहर निकलती तोंद के कारण नहीं पहन पा रहे मनपसंद ड्रेस, तो 6 जड़ी-बूटियों की मदद से पाएं परफेक्ट फिगर

    ड्रिंक के फायदे

    तेजी से बैली फैट कम करने के लिए आप चिया बीज और दालचीनी का पानी पी सकते हैं। इस ड्रिंक को पीने से न सिर्फ वजन घटाने में मदद मिलती है, बल्कि ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर करता है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह ड्रिंक पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही लगातार एनर्जी भी देती है।

    कैसे तैयार करें ड्रिंक

    इसे तैयार करने के लिए दालचीनी के टुकड़े को एक जग पानी में रात भर भिगोकर रखें। फिर इसमें चिया सीड्स डाल दें और सुबह उठकर इसे पी लें। इसके अलावा आप पानी में दालचीनी पाउडर डालकर इसे 10 मिनट तक उबालकर और छानकर भी रख सकते हैं। फिर इसमें चिया सीड्स मिलाकर इसे पी सकते हैं।

    खबरें और भी

    चिया सीड्स ही क्यों?

    चिया बीज और दालचीनी का पानी पाचन स्वास्थ्य में सुधार और मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर बनाने में मदद करता है। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर गट हेल्थ बेहतर बनाता है। साथ ही चिया सीड्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है। इसके अलावा चिया सीड्स जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

    चिया सीड्स के फायदे

    • चिया सीड्स ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
    • इसमें हार्ट-हेल्दी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल को सेहतमंद बनाता है।
    • इस बीजों में पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनोइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन से निपटने, सेल डैमेज से बचाने और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।
    • चिया बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और मैंगनीज जैसे मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य, मांसपेशियों के फंक्शन और पूरे स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं।
    • डाइट में चिया सीड्स शामिल करने से ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने और हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें- रोज एक केला खाने के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।