यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Chia Seeds Vs Methi Seeds: वेट लॉस के लिए दोनों में से किसका पानी पीना है ज्यादा फायदेमंद?
वजन कम करने के लिए चिया सीड्स और मेथी के सीड्स दोनों का ही खूब इस्तेमाल किए जाते हैं। इन दोनों ही सीड्स में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत को दुरुस ...और पढ़ें

HighLights
- वजन कम करने के लिए मेथी और चिया सीड्स दोनों की फायदेमंद हैं
- इनमें मौजूद पोषक तत्व सेहत को और भी कई फायदे देते हैं
- इन सीड्स से डाइजेशन और हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वजन कम करने (Weight Loss) के लिए चिया सीड्स और मेथी के दानें, दोनों को ही काफी फायदेमंद माना जाता है। इन्हें पानी में मिलाकर पीने से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है। लेकिन इन दोनों में (Chia Seeds vs Methi Seeds) से सेहत के लिहाज से ज्यादा फायदेमंद क्या है और किसे पीने से वेट लॉस में ज्यादा मदद मिलती है?
अगर आप भी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं, तो आपके मन में भी यह सवाल जरूर आया होगा। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि चिया सीड्स और मेथी दाने (Chia Seeds vs Fenugreek Seeds) में से सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है।
मेथी के दाने के फायदे (Methi Seeds Benefits)
- हेल्दी डाइजेशन- मेथी के दाने पाचन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखता है। इससे खाना आसानी से पच जाता है और कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है
- शुगर कंट्रोल- मेथी के दाने ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी काफी मदद करते हैं। ये इंसुलिन बढ़ाते हैं और ग्लूकोज को धीरे-धीरे ब्लड में रिलीज करता है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
- वजन कम- मेथी के दाने वजन कम करने में काफी मददगार होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते, जिससे कैलोरी इनटेक कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें: Gond Katira Drink में चिया या फिर सब्जा सीड्स: कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें जवाब
चिया सीड्स के फायदे (Chia Seeds Benefits)
- एनर्जी देता है- चिया सीड्स में कैलोरीज की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए इन्हें खाने से एनर्जी मिलती है।
- पाचन के लिए फायदेमंद- चिया सीड्स भी फाइबर से भरपूर होते हैं। इसलिए इन्हें खाने से डाइजेशन बेहतर होता है।
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल- चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है।
- बोन हेल्थ- चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- वेट लॉस में मदद- चिया सीड्स वजन कम करने में भी काफी फायदेमंद होते हैं। पानी के साथ मिलकर ये एक जेल जैसा फॉर्म तैयार कर लेते हैं। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती।
मेथी के दाने या चिया सीड्स: क्या है ज्यादा फायदेमंद? (Methi Vs Chia Seeds)
दोनों के ही अपने-अपने फायदे हैं। अगर आप हार्ट हेल्थ, बोन हेल्थ के साथ-साथ एनर्जी लेवल भी बूस्ट करना चाहते हैं, तो चिया सीड्स आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकते हैं। वहीं अगर आप शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं या डाइजेशन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो मेथी के दाने आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हैं। हालांकि, वेट लॉस के लिहाज से दोनों ही काफी लाभदायक हैं, लेकिन आपको ध्यान रखना होगा कि इनके साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: बॉडी फैट बर्न करने के लिए रोज सुबह पिएं ये 5 ड्रिंक्स, तेजी से पिघल जाएगी शरीर में जमा चर्बी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।