Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gond Katira Drink में चिया या फ‍िर सब्जा सीड्स: कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें जवाब

    Updated: Thu, 15 May 2025 08:51 AM (IST)

    गर्मियों में गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखने और पोषण देने का एक बेहतरीन विकल्प है। अक्सर लोग इसमें चिया सीड्स या सब्जा सीड्स मिलाकर पीते हैं। सब्जा सीड्स ...और पढ़ें

    गोंद कतीरा ड्र‍िंक सेहत के ल‍िए फायदेमंद है। (Image Credit- Freepik)
    गोंद कतीरा ड्र‍िंक सेहत के ल‍िए फायदेमंद है। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. गोंद कतीरा गर्मियों का सुपरफूड कहलाता है।
    2. ये सेहत को बेहद फायदा पहुंचाता है।
    3. इसका ड्रि‍ंक पीना फायदेमंद होता है।

    लाइफस्‍टारइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इन द‍िनों शरीर काे ठंडा रखना बेहद जरूरी होता है। गर्मियों में लोग फलों का ज्‍यादा सेवन करते हैं। इससे जहां शरीर को पोषण और ठंडक म‍िलती है, वहीं पानी की कमी भी दूर होती है। कई लोगों को जूस पीना ज्‍यादा पसंद होता है। ऐसे में गोंद कतीरा एक बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। ये आपको सेहतमंद रखने में भी मददगार है।

    अगर आप इसे अपनी डाइट में शाम‍िल करते हैं तो वजन कम करने में भी मदद म‍िलती है। ये डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद गुण हड्ड‍ियों के ल‍िए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ये आपको कई बीमार‍ियों से लड़ने की ताकत भी देता है, क्‍योंक‍ि इसे पीने से शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ती है। कुल म‍िलाकर गर्मियों में ये सेहत के ल‍िए वरदान से कम नहीं है। आजकल हेल्थ कॉन्शियस लोग गोंद कतीरा के साथ चिया सीड्स या सब्जा (तुलसी) सीड्स भी मिलाकर पीना पसंद करते हैं। अब सवाल ये है क‍ि गोंद कतीरा ड्रिंक में चिया मिलाएं या सब्जा? कौन-सा है ज्यादा फायदेमंद? तो आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    गोंद कतीरा के फायदे

    गोंद कतीरा एक नेचुरल गोंद होता है जो पेड़ों से निकलता है और पानी में भीगने पर जैली जैसा हो जाता है। ये शरीर कासे ठंडा रखता है। डिहाइड्रेशन से बचाता है और साथ ही शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। इससे कब्ज और यूरिन इंफेक्शन की समस्‍या से भी नि‍जात पाया जा सकता है। ये महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखता है।

    सब्जा सीड्स के फायदे

    सब्जा सीड्स को तुलसी का बीज भी कहा जाता है। ये बहुत ही जल्दी फूल जाते हैं और शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं। इसे डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं। एसिडिटी और ब्लोटिंग में राहत देने का काम करते है। शरीर की गर्मी कम करने के साथ-साथ वजन कम करने में भी मददगार माने जाते हैं। इसके अलावा इनके सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: पैरों में मौजूद Calf Muscles को क्यों कहते हैं शरीर का दूसरा दिल, जानें इसे हेल्‍दी रखने के 5 तरीके

    चिया सीड्स के फायदे

    चिया सीड्स में ओमेगा-3, फाइबर और प्रोटीन की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। ये धीरे-धीरे फूलते हैं और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं। इसे डाइट में शाम‍िल करने से वजन कम करने में मदद म‍िलती है। ये कब्ज से राहत द‍िलाता है। साथ ही ये हड्डियों के लिए भी लाभकारी है। इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

    गोंद कतीरा में सब्जा या चिया सीड्स, किसका कॉम्बिनेशन बेहतर?

    • अगर आप शरीर की गर्मी, एसिडिटी या डाइजेशन की दिक्कत से जूझ रहे हैं, तो गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स का कॉम्बिनेशन ज्यादा बेहतर रहेगा। दोनों की तासीर ठंडी होती है। ये पेट के लिए भी फायदेमंद होता है।
    • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या लंबे समय तक शरीर में एनर्जी बनाए रखना चाहते हैं, तो गोंद कतीरा और चिया सीड्स एक बढ़िया विकल्प है। चिया सीड्स में प्रोटीन और फाइबर ज्यादा होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है।
    • अगर चाहें तो कभी-कभी दोनों सीड्स एक साथ भी मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा रोज न करें क्योंकि इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें: 10,000 कदम चलना या 10 मिनट की एक्सरसाइज: वजन कम करने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? यहां जानें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।