यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bird Flu के दौरान चिकन खाना चाहिए या नहीं? जानिए क्या होगा अगर आप मुर्गा खाते हैं
बर्ड फ्लू की बीमारी आमतौर में पक्षी और जीवों में होती है। इस बीमारी का वायरस परिंदो से इंसानों में ट्रांस्फर करता है। वायरस ट्रांसमिशन की दो वजह होती ...और पढ़ें

HighLights
- वायरस के दिनों में चिकन खानें से करें परहेज
- चिकन के गोश्त को फ्रिज में ढककर रखें
- अंडों को भी फ्रिज में ढककर रखना बेहतर
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नॉन वेज के शौकीन लोगों के लिए चिकन सबसे पसंदीदा खाना होता है। लेकिन अगर बर्ड फ्लू जैसा वायरस घूम रहा हो तो क्या तब भी चिकन खाना चाहिए। यह सवाल काफी बड़ा है। आज हम आपको बता रहे हैं कि बर्ड फ्लू वायरस के दौरान चिकन खाना कई बार काफी खतरनाक हो सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर ऐसा वायरस जब हो तब उन दिनों चिकन खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
1- Avian Flu ने बढ़ा रखी हैं मुश्किलें
बता दें कि मौजूदा समय में एविएन फ्लू वासरस ने कई अफ्रीकी देशों की नींंद उड़ा रखी है। इस वायरस के बाद कई देश अलर्ट हुए हैं।
हालांकि अभी भारत में इस वायरस का कोई प्रकोप नहीं है। लेकिन अगर विशेषज्ञों की मानें तो जिन देशों में यह वायरस फैला हुआ है वहां के लोगों को पोल्ट्री फार्म से अंडे, चिकन और किसी जानवर का गोश्त नहीं खाना चाहिए। इससे जान को खतरा हो सकता है। अभी हाल ही में कंबोडिया के एक व्यक्ति की जान चली गई। पुष्टि हुई कि उसको एवियन फ्लू वायरस हो गया था।
2- पोल्ट्री फार्म से जल्दी फैलता है वायरस
पोल्ट्री फार्म से बर्ड फ्लू वायरस फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। क्योंकि पोल्ट्री फार्म से ही चिकन और अंडे घरों तक पहुंचते हैं। कुछ दिन पहले ऑस्ट्रलिया की यूनिवर्सिटी की रिसर्च रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि फ्रिज में भी बर्ड फ्लू वायरस फैल रहा है। क्योंकि पोल्ट्री फार्म से जो चिकन घर में जाता है लोग उसे फ्रिज में रख देते हैं। इससे फ्रिज में रखा और खाना भी वायरस की चपेट में आ जाता है।
3- जितना हो सकें करें परहेज
बर्ड फ्लू वायरस जब तेजी से फैल रहा हो तो कोशिश यह करें कि आप तब चिकन खाने से परहेज़ करें। इसके साथ ही पोल्ट्री फार्म में जाने से बचें और कोशिश करें कि अंडा खाने से भी परहेज़ करें। क्योंकि यह वायरस पोल्ट्री फार्म से ही फैलता है तो ऐसे में जिंदा मुर्गों की जद में आने से बचें। अगर आप उन्हें गोदी में उठाते हैं तो हो सकता है कि यह वायरस आपको भी चपेट में ले ले।
.jpg)