यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कभी न खरीदें 1kg से ऊपर वजन का मुर्गा, इस वजह से बताई जा रही यह बात- ये 3 बातें रखें ध्यान
मुर्गा खाना नॉन वेज वालों की पहली पसंद होती है। दरअसल चिकन में वैराइटी इतनी हो गई है कि अब नॉन वेज लवर चिकन खाना पसंद करते हैं। इनमें ग्रेवी और ड्राई ...और पढ़ें

HighLights
- बहुत ज्यादा वजनी चिकन टेस्ट में रूखा होता है
- कम वजन वाला चिकन टेस्ट में रसीला होता है
- हमेशा अपने सामने ही खरीदें चिकन
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नॉन वेज के शौकीन लोगों के लिए चिकन सबसे बेहतरीन डाइट है। चिकन खाने वाले बस खाना ही उसे शौक से जानते हैं, लेकिन जब चिकन खरीदने की बात आती है तो उन्हें इसके बारे में बारीकियां नहीं पता होतीं। खैर कोई बात नहीं, अगर आपको चिकन के बारे में बहुत ज्यादा कुछ नहीं पता है तो हम आज आपको चिकन खरीदने के तीन अहम और बड़े तरीके बताएंगे जिससे आप एक अच्छी क्वालिटी वाला चिकन खरीद सकते हैं।
1- क्यों नहीं खरीदना ज़्यादा वजन वाला चिकन?
जी हां, अगर आप एक किलो से ज्यादा वजन वाला चिकन खरीदते हैं तो आपको यह जायके में पहले जैसा ही लगेगा लेकिन अगर आपने कम वजन वाला मुर्गा खाना शुरू कर दिया तो आपको यह टेस्ट में बहुत बेहतरीन लगेगा। असल में कम वजन वाला चिकन जायके में ज्यादा वजन वाले चिकन की तुलना में काफी बेहतर होता है। इसलिए जब भी आप चिकन खरीदें तो 800 से 900 ग्राम वाला मुर्गा ही खरीदें।
2- अच्छे जायके के लिए छोटा मुर्गा ही खरीदें
दूसरी बड़ी पहचान यह है कि आप मुर्गा ध्यान रखते हुए यह बात जरूर याद रखें कि आपको छोटा ही मुर्गा खरीदना है। दरअसल, बहुत बड़ा मुर्गे का गोश्त खाने में काफी रूखा होता है। इसलिए आप जो मुर्गा साइज में छोटा हो वही खरीदें।
छोटा मुर्गा का वजन आप जब कराएंगे तो यह 800 से 900 ग्राम के बीच होता है। इसका आप चिकन लॉलीपॉप, चिकन फ्राई, चिकन टिक्का बनाते हैं तो यह खाने में ज्यादा लजीज होगा। आप जब मुर्गा खरीदें तो खुद से ही मुर्गे को पसंद करें। आप काटने वाले को बताएं कि यह वाला मुर्गा काटना है। नहीं तो वह आपको फिर बड़ा मुर्गा आपको काटकर पकड़ा देगा।
खबरें और भी
3- यह बात रखें हमेशा ध्यान
जाल में बैठा मुर्गा अगर सुस्त है और कोई हलचल नहीं कर रहा है तो जाहिर है कि वह बीमार हो सकता है। इसलिए आप सुस्त मुर्गा न खरीदें यह आपको भी बीमार कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप वजन में छोटे मुर्गे ही खरीदें। क्योंकि यह सेहत में भी ठीक रहते हैं और खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं। लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा वजनी मुर्गे खरीदते हैं तो यह खाने में बहुत ज्यादा लजीज नहीं होंगे।