यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फ्रिज में रखा हरा धनिया सड़ने लगता है बहुत जल्दी, अपनाएं ये Tricks कई दिन तक रहेगा ताजा
हरा धनिया (Green coriander) फ्रिज में रखने के बाद बहुत जल्दी सड़ने लगता है। हर किसी की यह शिकायत रहती है। लेकिन अब हम आपको वो ट्रिक्स बता रहे हैं जिसस ...और पढ़ें

HighLights
- सर्दियों में हरा धनिया खराब होने की समस्या आम है
- कभी भी खुला धनिया न रखें फ्रिज में
- छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर रखें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Green Coriander Benefits सर्दियों में हरा धनिया की कुछ पत्तियां अगर सब्जी में डाल दो तो सब्जी में जायका बढ़ जाता है। यही वजह है बाजार जाने के बाद कोई भी सब्जी लानी भूली जा सकती है लेकिन हरा धनिया लाना कोई नहीं भूलता। अगर भूल भी जाएं तो घर से पत्नी या मम्मी का फोन या मैसेज जरूर आ जाता है कि हरा धनिया जरूर ले आना।
अब जाहिर बात है कि जिस चीज की (green coriander Chutney) सब्जी में इतनी अहमियत है तो इसके खराब होने पर दुख भी होता होगा। क्योंकि हरा धनिया पैकेट में रखो तो बहुत जल्दी फ्रिज में खराब हो जाता है। उसकी पत्तियां सड़ जाती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम आपको हरा धनिया संभालकर रखने की ट्रिक बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Room Heater के पास कभी भूलकर न रखें ये 3 चीजें, घर बन जाएगा आग का गोला
1- सबसे पहले हरा धनिया धोएं
जब भी बाजार से हरा धनिया लाएं तो (green coriander nutrition) इसे अच्छे से धो लें। चूंकि इसमें रेता और मिट्टी लगी होती है। कई बार इस कारण यह धनिया खराब हो जाता है। हरा धनिया आप अच्छे से धोकर इसमें लगी मिट्टी दूर कर दें। इसके बाद इसकी पत्तियों को अच्छे से सूखा लें।
एयरटाइट कंटेनर में रखें धनिया
हरा धनिया का पानी (Airtight container) निकालने और इसे सुखाने के बाद अब इसे एयरटाइट कंटेनर में रख दें। अब इसे आप चाहें तो फ्रिज में रख दें या फिर सर्दियों में बाहर भी रख सकते हैं। अब ऐसा करने से आपका हरा धनिया लंबे समय तक खराब नहीं होगा। चूंकि फ्रिज में टेंपरेचर काफी ठंडा होता है तो इस वजह से पैकेट में रखे हरे धनिया की पत्तियां खराब होकर सड़ने लगती हैं। इस वजह से यह जल्दी खराब हो जाता है।
खबरें और भी
कुछ अतिरिक्त सुझाव पर भी कर सकते हैं अमल
1. हरा धनिया को छोटे हिस्सों में काटें: हरा धनिया को छोटे हिस्सों में काटने से यह जल्दी खराब नहीं होता है।
2. हरा धनिया को फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में रखें: हरा धनिया को फ्रिज के सबसे ठंडे हिस्से में रखने से यह जल्दी खराब नहीं होता है। लेकिन ध्यान रहे कि यह धनिया एयरटाइट कंटेनर में बंद हो।
3. हरा धनिया को नियमित रूप से धोएं: हरा धनिया को नियमित रूप से धोने से यह जल्दी खराब नहीं होता है। लेकिन धोने के बाद आप इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में ही बंद करके रखें। ऐसा करने से इस धनिए की लाइफ बढ़ जाती है।
