यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Room Heater के पास कभी भूलकर न रखें ये 3 चीजें, घर बन जाएगा आग का गोला
रूम हीटर रूम को गर्म करने के लिए एक बेहतरीन साधन है। लेकिन कई बार रूम हीटर आपके घर के लिए काफी घातक हो सकता है। बता दें कि रूम हीटर को बहुत सावधानी से ...और पढ़ें

HighLights
- रूम हीटर को हमेशा स्टूल पर रखें
- हीटर के पास बच्चों को न जाने दें
- हीटर के पास किसी भी प्रकार कर तेल न रखें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड आते ही रूम हीटर का उपयोग हर घर में होने लगा है। सर्दियों में रूम को गर्म रखने और खुद को सेंकने के लिए रूम हीटर एक अच्छा विकल्प है। खासकर शहरों में रूम हीटर ज्यादा उपयोग होता है। इसकी वजह है कि अंदर लकड़ी जलाने का इंतजाम नहीं होता।
ऐसे में कई लोग रूम हीटर जलाते हैं। लेकिन कई लोग रूम हीटर जलाने के दौरान बहुत गलतियां करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि रूम हीटर जलाते हुए कभी ये कुछ गलतियां कभी न करें। रूम हीटर का उपयोग करने से पहले कुछ सावधानियां बरतना आवश्यक है ताकि आग की घटना को रोका जा सके।
1- भूलकर न रखें तारपीन का तेल
रूम हीटर के पास भूलकर भी तारपीन का तेल नहीं रखना चाहिए। क्योंकि तारपीन का तेल एक ज्वलनशील पदार्थ है। ये दूर से और बहुत तेजी से आग पकड़ता है। चूंकि यह तेल घर के दरवाजों में रंगाई पुताई के दौरान काफी इस्तेमाल होता है। ऐसे में कई बार लोग जाने अनजाने में तारपीन का तेल रूम हीटर के पास रख देते हैं। ध्यान रहे कि यह तेल बहुत तेजी से आग पकड़ता है।
2. थर्माकोल को रखें दूर
रूम हीटर के पास कभी थर्माकोल नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि थर्माकोल आग की तपिश को देखकर पिघलता है और बहुत तेजी से आग पकड़ लेता है। कई बार लोग रूम हीटर के आसपास थर्माकोल को रखने की गलती कर बैठते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि वे आसानी से आग पकड़ सकते हैं।
खबरें और भी
3. कागज़ और प्लास्टिक
कागज़ और प्लास्टिक रूम हीटर के पास नहीं रखने चाहिए, क्योंकि वे आसानी से आग पकड़ सकते हैं। वहीं ज्वलनशील तरल जैसे कि पेट्रोल, डीजल, या अल्कोहल रूम हीटर के पास नहीं रखने चाहिए, क्योंकि वे आसानी से आग पकड़ सकते हैं। इन सावधानियों का पालन करके, आप रूम हीटर का उपयोग करते समय आग की घटना को रोक सकते हैं।
रूम हीटर जलाते हुए बरतें ये सावधानियां
- रूम हीटर को हमेशा एक सुरक्षित दूरी पर रखें।
- रूम हीटर को कभी भी जलता हुआ बेडरूम में न छोड़ें।
- रूम हीटर को नियमित रूप से जांचें और उसकी सफाई करें।
- रूम हीटर को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।