यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चे को खाना खिलाते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती, अभी जान लें वरना चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत!
बच्चों की ग्रोथ के लिए उनके खानपान का ख्याल रखना बेहद जरूरी है लेकिन अगर आप उन्हें जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश (Force Feeding) करते हैं तो ये आर्टिक ...और पढ़ें

HighLights
- बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो रहा है।
- फोर्स फीडिंग कराने से बच्चों के डाइजेशन पर बुरा असर पड़ता है।
- बिना भूख के खाना खिलाने से बच्चे ओवर ईटिंग का शिकार हो जाते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों के विकास के लिए जरूरी है कि उन्हें पोषण से भरपूर डाइट दी जाए। सही न्यूट्रिशन और पोषण बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में मददगार होता है। खासकर जब बच्चा छोटा होता है तो उसे पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खिलानी चाहिए। इस बीच समस्या ये होती है कि कई बार बच्चे खाने में आनाकानी करने लगते हैं। ऐसे में कई पैरेंट्स फोर्स फीडिंग कराने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चों को जबरदस्ती खाना खिलाना (Mistakes While Feeding Children) कितना नुकसानदायक है? आईए जानें ये बच्चे की हेल्थ को कितना नुकसान पहुंचा सकता है।

बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने के नुकसान
खाने से मन ऊब जाना
बच्चा नवजात हो या फिर 4-5 साल का हो, आप उसे डांटकर या किसी चीज का लालच देकर न खिलाएं। इससे अक्सर बच्चे का मन ऊब जाता है और फिर वो उस चीज को कभी भी खाना पसंद नहीं करते हैं। इससे उनकी नेचुरल भोजन की इच्छा भी बाधित होती है।
पाचन पर बुरा असर
जबरदस्ती खाना खिलाना उनकी ग्रोथ रोक सकता है। जब आप ऐसा करते हैं तब बच्चा खाना चबाने की जगह निगलने लगता है। ऐसे में खाना शरीर में नहीं लगता और बच्चा उल्टी कर सब कुछ बाहर निकाल देता है। इससे उनका पाचन तो प्रभावित होता ही है साथ ही पेट संबंधी समस्याएं भी हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- आप भी ऑफिस ले जाते हैं कटे हुए फ्रूट्स, तो तुरंत सुधार लें गलती; नहीं तो बीमारी के बन जाएंगे मरीज
चिड़चिड़ापन
बच्चे को जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश अगर आप करते हैं तो सावधान हो जाइए। मुमकिन है कि आपका ये तरीका आपके बच्चे को चिड़चिड़ा बना दे। इससे बच्चे की हेल्थ पर नकारात्मक असर तो पड़ेगा ही बल्कि वह जिद्दी स्वभाव वाला भी बन सकता है।
खबरें और भी
वजन बढ़ना
बच्चे का पेट भरने के बाद भी कई माता पिता उसे जबरदस्ती खाना खिलाने की कोशिश करते हैं। आपको बता दें, इससे बच्चा ओवर ईटिंग का शिकार सकता है। जिससे एनोरेक्सिया, बुलिमिया जैसे ईटिंग डिसऑर्डर भी हो सकते हैं।
कैसे खिलाएं बच्चों को खाना?
- बच्चों को एक साथ सब कुछ न खिलाएं। आप थोड़ा-थोड़ा करके उसे खिलाने की कोशिश करें। इससे उसका मन भी नहीं ऊबेगा और प्रॉपर न्यूट्रिशन भी मिलता रहेगा।
- बच्चे को खाना खिलाते वक्त खुद भी उसके साथ बैठकर खाएं। इससे होगा ये कि आपको देखर उसका भी मन भोजन में लगेगा।
- हमेशा एक जैसा खाना न खिलाएं। आप उसी डिश को अगर कुछ अलग तरीके से तैयार करेंगे तो उससे बच्चे की रुचि बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- गाय-भैंस का दूध पीकर हो गए हैं बोर, तो जरूर आजमाएं 4 तरह के Milk, सेहत और स्वाद में नहीं होगी कोई कमी
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।