Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Climbing Stairs: सीढ़ियां चढ़ने से हेल्दी रहता है हार्ट, जानें क्या हैं इसके अन्य फायदे

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 04:59 PM (IST)

    हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है लेकिन अपनी लाइफस्टाइल के कारण हम अक्सर ही ऐसा नहीं कर पाते। इस कारण से कई हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सा ...और पढ़ें

    सीढ़िया चढ़ने से मिल सकते हैं कई हेल्थ से जुड़े फायदे
    सीढ़िया चढ़ने से मिल सकते हैं कई हेल्थ से जुड़े फायदे

    HighLights

    1. एक्सरसाइज करने से बीमारियों का खतरा कम होता है।
    2. सीढ़ियां चढ़ना एक हेल्दी फिजिकल ऐक्टिविटी होती है।
    3. जानें सीढ़ियां चढ़ने के फायदे।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Climbing Staris:  हमारी बदलती लाइफस्टाइल में हेल्दी रहना एक चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए हम कितने ही पैसे खर्च करते हैं। जिम ज्वाइन करते हैं, डाइट अपनाते हैं और न जाने क्या कुछ नहीं करते, लेकिन एक एक्सरसाइज ऐसी भी है, जिसे आप बिना पैसे खर्च किए और बिना अलग से समय निकले अपनी लाइफस्टाइल में अपना सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: हार्ट फेलियर से बचा सकता है योग, जानें कौन से आसन बनाते हैं दिल को सेहतमंद

    इसके लिए आपको अपनी रोज की आदतों में एक छोटा सा बदलाव करना होगा। एस्केलेटर या लिफ्ट के बदले सीढ़ियों का उपयोग करना शुरू करना होगा। सीढ़ियां चढ़ने से आपको कई हेल्थ से जुड़े फायदे हो सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सीढ़ियां चढ़ते वक्त आरामदेह फुटवियर पहनें ताकि आप गिरे न और कमर और पैरों में दर्द न हो। आइए जानते हैं सीढ़ियां चढ़ने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

    दिल की सेहत का ख्याल

    सीढ़ियां चढ़ने से आपके शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। कोलेस्ट्रॉल सिर्फ दिल की बीमारियों का ही नहीं, बल्कि डाइबीटीज का कारण भी बन सकता है। सीढ़ियां चढ़ने से डाइबिटीज होने का खतरा भी कम हो जाता है।

    अच्छी नींद आती है

    सीढ़ियां चढ़ने से आपकी बॉडी पूरे दिन रिलैक्स रहती है और आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है। इस कारण से आपको नींद भी अच्छी आती है। इससे इन्सोमनिया की समस्या में भी मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

    एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में हैप्पी हॉर्मोन्स रिलीज होते हैं। सीढ़ियां चढ़ने से आपके अंदर एंडोर्फिन बनते हैं और आप अच्छा महसूस करते हैं। इसके साथ ही सीढ़ियां चढ़ने से आपकी हेल्थ बेहतर होती है और आप ऊर्जावान भी महसूस करते हैं। इसलिए आप खुश रहते हैं और आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।

    जोड़ों को मजबूत बनाता है

    सीढ़ियां चढ़ने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों, जांघों, हिप और घुटनों की मांसपेशियों का इस्तेमाल होता है, जिससे वे मजबूत होती हैं। सीढ़ियां चढ़ने से बैलेंस भी बढ़ता है। इससे ऑस्टियोआर्थराइटिस की संभावना भी कम होती है। जो फिजिकल ऐक्टिविटी की कमी के कारण हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: इम्युनिटी बढ़ने में कारगर हैं ये फूड आइटम्स, आज ही करें इन्हें डाइट में शामिल

    वजन कम होता है

    स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी वजन होना बहुत जरूरी है। सीढ़ियां चढ़ने से कैलोरी बर्न होती है और वजन मेटेंन रहता है। हर रोज आधे घंटे सीढ़ियां चढ़ने से आपका वजन कम हो सकता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik