Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गर्मी का सुपरड्रिंक है नारियल पानी! फिर भी पहुंचा सकता है सेहत को नुकसान, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

    Updated: Sat, 03 May 2025 08:00 PM (IST)

    गर्मियों में कई लोग नारियल पानी डाइट में शामिल करते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और इसके कई फायदे भी होते हैं। हालां ...और पढ़ें

    क्या आप जानते हैं नारियल पानी के नुकसान (Picture Credit- Freepik)
    क्या आप जानते हैं नारियल पानी के नुकसान (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. नारियल पानी कई लोगों को काफी पसंद होता है।
    2. खासकर गर्मियों में कई लोग इसे डाइट में शामिल करते हैं।
    3. हालांकि, इसे ज्यादा पीने से नुकसान भी हो सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नारियल पानी को हमेशा से ही एक हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। खासकर गर्मी के मौसम में यह काफी फायदेमंद होता है। इसे पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। यह एक हाइड्रेटिंग ड्रिंक है, जो गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखता है और कई सारे फायदे पहुंचाता है। इतना ही नहीं यह कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का भी एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है।

    हालांकि, हर चीज की तरह इसकी अति भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा ही कुछ नारियल पानी के साथ भी है। जरूरत से ज्यादा इसे पीने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको नारियल पानी के इन्हीं नुकसानों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं ज्यादा नारियल पानी पीने के नुकसान-

    यह भी पढ़ें-  क्या आप भी चबाते हैं घंटों तक च्यूइंगम? तो हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान

    वजन बढ़ाता है

    अगर आप उन लोगों में से एक हैं, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो नारियल पानी बहुत संभलकर पिएं। इसकी ज्यादा मात्रा वजन बढ़ाने में योगदान कर सकती है। भले ही यह लो कैलोरी ड्रिंक है, इसे सीमित मात्रा में ही पिएं।

    डायबिटीज वालों के लिए नुकसानदेय

    ढेर सारे फायदों और एक्स्ट्रा शुगर की कमी के बावजूद, नारियल पानी में नेचुरल शुगर होती है, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है, खासकर डायबिटीज वाले लोगों के लिए यह ज्यादा हानिकारक हो सकता है।

    खबरें और भी

    डायरिया का कारण बनता है

    ज्यादा मात्रा में नारियल पानी पीने से डायरिया की समस्या भी हो सकती है। दरअसल, इसमें हाई पोटेशियल कंटेंट पाया जाता है, जिसके कारण रेचक प्रभाव हो सकता है, जिससे संभावित रूप से दस्त हो सकता है।

    गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

    कुछ व्यक्तियों को नारियल पानी पीने पर पेट में असुविधा या ब्लोटिंग का अनुभव हो सकता है । खासकर ऐसे लोग, जो इसकी प्राकृतिक मिठास के आदी नहीं हैं।

    पोटैशियम लेवल बढ़ सकता है

    किडनी की समस्या वाले लोगों को नारियल पानी पीते समय सावधान रहना चाहिए, क्योंकि नारियल पानी बहुत ज्यादा पीने से ब्लड में पोटेशियम का लेवल बढ़ सकता है, जो हानिकारक हो सकता है।

    दांतों की समस्या हो सकती है

    नारियल के पानी में मौजूद नेचुरल शुगर और एसिडिटी दांतों की सड़न में योगदान कर सकती है। ऐसे में अगर सही तरीके से ओरल हेल्थ का ध्यान न रखा जाए और साथ ही पहुंच ज्यादा नारियल पानी पिया जाए, तो दांतों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

    यह भी पढ़ें-  मूड हो या इम्युनिटी, दोनों को बेहतर बनाती है केसर की चाय; जान लें रेसिपी