Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानलेवा तक साबित हो सकती है Anaemia की समस्या, इन लक्षणों से करें इसकी पहचान और ऐसे करें बचाव

    Updated: Tue, 21 May 2024 11:49 AM (IST)

    एनीमिया (Anaemia) एक गंभीर बीमारी है जो कई वजहों से व्यक्ति को अपना शिकार बना सकती है। आमतौर पर शरीर में आयरन की कमी इस गंभीर स्थिति की वजह बन सकती है ...और पढ़ें

    एनीमिया होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण (Picture Credit- Freepik)
    एनीमिया होने पर शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. एनीमिया एक गंभीर बीमारी है, जो कई मामलों में जानलेवा साबित हो सकती है।
    2. इस बीमाी के कई कारण है, लेकिन आमतौर पर यह आयरन की कमी से होती है।
    3. ऐसे में समय रहते कुछ लक्षणों से इसकी पहचान कर इससे बचा जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। ये पोषक तत्व न सिर्फ सेहत दुरुस्त रखते हैं, बल्कि हमारे सही विकास और वृद्धि के लिए भी बेहद जरूरी है। आयरन (Iron) इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, जो हमारे शरीर में कई जरूरी कार्य करता है। यह रेड ब्लड सेल्स में पाए जाने वाले हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन का हिस्सा होता है, इसलिए यह बेहद जरूरी माना जाता है। शरीर में आयरन की कमी एनीमिया (anaemia) जैसी खतरनाक स्थिति की वजह बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हैं मोरिंगा के पत्ते, दिल से जुड़ी बीमारियों को रखते कोसों दूर

    क्या है एनीमिया?

    मायो क्लिनिक के मुताबिक एनीमिया एक ऐसी समस्या है, जिसमें शरीर के टिश्यू तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए पर्याप्त हेल्दी रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, जो फेफड़ों से शरीर के अन्य सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। एनीमिया होने पर निम्न लक्षण नजर आते हैं-

    • थकान
    • कमजोरी
    • सांस लेने में कठिनाई
    • पीली त्वचा
    • दिल की अनियमित धड़कन
    • चक्कर आना
    • छाती में दर्द
    • ठंडे हाथ और पैर
    • सिरदर्द

    एनीमिया के कारण

    एनीमिया के कई कारण हो सकते हैं। कई लोगों में यह बीमारी जन्म से होती है। हालांकि, कुछ अन्य कारणों से भी लोग एनीमिया का शिकार हो सकते हैं, जिसमें रेड ब्लड सेल्स का कम प्रोडक्शन, ज्यादा ब्लीडिंग और शरीर में आयरन, विटामिन-बी12, फोलिक एसिड की कमी आदि शामिल हैं।

    एनीमिया के प्रकार

    • अप्लास्टिक एनीमिया
    • आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया
    • सिकल सेल एनीमिया
    • थैलेसीमिया
    • विटामिन डेफिशिएंसी एनीमिया

    एनीमिया से कैसे बचें?

    • एनीमिया के सभी प्रकारों को रोकना मुश्किल है, लेकिन आयरन और विटामिन की कमी से होने वाले एनीमिया से बचा जा सकता है। इसके लिए आपको एक हेल्दी डाइट फॉलो करनी होगी-
    • आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया से बचने के लिए आयरन से भरपूर फूड्स जैसे बीफ और अन्य मांस, बीन्स, दाल, आयरन-फोर्टिफाइड अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियां और सूखे फल खा सकते हैं।
    • फोलेट एक पोषक तत्व और शरीर में इसकी कमी को दूर करने के लिए फोलिक एसिड से भरपूर फलों और फलों के रस, हरी पत्तेदार सब्जियां, हरी मटर, राजमा, मूंगफली, ब्रेड, अनाज, पास्ता और चावल आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
    • विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए इससे भरपूर फूड्स में मांस, डेयरी प्रोडक्ट्स और फोर्टिफाइड अनाज और सोया आदि जरूर खाएं।
    • शरीर में विटामिन सी की पूर्ति करने के लिए इससे भरपूर फूड्स जैसे खट्टे फल और जूस, मिर्च, ब्रोकोली, टमाटर, खरबूजे और स्ट्रॉबेरी डाइट का हिस्सा बनाएं। ये शरीर को आयरन देने में भी मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें-  मायोपिया की समस्या से निपटने में असरदार साबित हो सकते हैं ये आयुर्वेदिक उपाय

    खबरें और भी