Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Moringa Leaves: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं हैं मोरिंगा के पत्ते, दिल से जुड़ी बीमारियों को रखते कोसों दूर

    Updated: Mon, 20 May 2024 10:04 PM (GMT+05:30)

    आजकल का अनहेल्दी लाइफस्टाइल अपने आप में ही कई बीमारियों को न्योता है। इस आर्टिकल में हम खराब खानपान और रहन-सहन के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम ...और पढ़ें

    दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं मोरिंगा के पत्ते (Image Source: Freepik)
    दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं मोरिंगा के पत्ते (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. हार्ट अटैक के खतरे से बचाने में मोरिंगा के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।
    2. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
    3. शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के बढ़े हुए स्तर को काबू में करने के लिए भी मोरिंगा किसी औषधि से कम नहीं है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Moringa Leaves For Heart: आयुर्वेद में मोरिंगा का इस्तेमाल लंबे समय से होता आ रहा है। स्वाद में भले ही यह कमाल न हो, लेकिन सेहत के मामले में इसका कोई मुकाबला नहीं है। आपको बता दें, कि कई जरूरी विटामिन, खनिज और प्रोटीन से भरपूर, मोरिंगा के पत्तों का इस्तेमाल हार्ट हेल्थ को दुरुस्त बनाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखकर यह हार्ट अटैक के जोखिम को भी दूर करता है। आइए आपको बताते हैं इसके लाजवाब गुण।

    सेहत के लिए वरदान हैं मोरिंगा के पत्ते

    हाई ब्लड प्रेशर और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए मोरिंगा के पत्ते काफी कारगर हैं। इसके सेवन से आप तेजी से ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में ला सकते हैं। बता दे, अगर आप भी हर दूसरे दिन ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव से परेशान रहते हैं, तो मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियों का खानपान में कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में वजन कम करने के लिए पीएं ये 7 ड्रिंक्स, तेजी से बूस्ट होगा मेटाबॉलिज्म

    मोटापे में भी फायदेमंद है मोरिंगा

    गलत खानपान और रहन-सहन के चलते आज कई लोग मोटापे से जूझ रहे हैं, ऐसे में आपको बता दें कि मोरिंगा को डाइट में शामिल करके आप अपनी बॉडी को शेप में भी ला सकते हैं और मोटापे के कारण पैदा होने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    हार्ट अटैक में करते हैं औषधि की तरह काम

    दिनों-दिन हार्ट अटैक के बढ़ते मामले न सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर के लिए बड़ी चिंता बन गए हैं। ऐसे में, प्रोसेस्ड फूड्स के बजाय ज्यादा से ज्यादा ताजी और हरी सब्जियों के सेवन को तवज्जो देनी चाहिए। बता दें, मोरिंगा के पत्ते हार्ट की बीमारी को कोसों दूर रखने का काम करते हैं और इसके सेवन से आप बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मेंटेन कर सकते हैं, जिसका सीधा फायदा हार्ट हेल्थ को मिलता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- देर रात खाने के नुकसान जानने के बाद ऐसा कभी नहीं करेंगे आप

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।