Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fatty Liver का संकेत होते हैं सामान्य से लगने वाले ये लक्षण, भूलकर भी न करें अनदेखा करने की गलती

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 01:08 PM (IST)

    लिवर हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है। यह डाइजेशन से लेकर ब्लड फिल्टरेशन तक में मदद करता है। हालांकि बिगड़ती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लि ...और पढ़ें

    इन संकेतों से करें समय रहते फैटी लिवर की पहचान (Picture Credit- Freepik)
    इन संकेतों से करें समय रहते फैटी लिवर की पहचान (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Fatty Liver एक गंभीर समस्या है, जिससे इन दिनों कई लोग प्रभावित है।
    2. अनदेखी करने पर यह बीमारी कई तरह की गंभीर स्थितियों की वजह बन सकती है।
    3. ऐसे में कुछ संकेतों की मदद से आप फैटी लिवर की पहचान कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लिवर (Liver) हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जो शरीर से जुड़े कई सारे कार्य करता है। लिवर डाइजेशन से लेकर ब्लड को फिल्टर करने तक में काफी मदद करता है। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि लिवर की सेहत का भी ख्याल रखा जाए। हालांकि, बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें अक्सर लिवर से जुड़ी समस्याओं का कारण बनने लगती हैं। Fatty Liver इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे इन दिनों कई लोग परेशान हैं।

    इस कंडीशन को हेपेटिक स्टीटोसिस (Steatotic liver disease) भी कहा जाता है, जो लिवर सेल्स में फैट के जमा होने वाली एक स्थिति है। इस स्थिति के कारण लिवर में सूजन और डैमेज होने लगता है। ऐसे में समय रहते कुछ संकेतों ( Fatty Liver Signs) की मदद से इसकी पहचान कर सकते हैं। जानते हैं फैटी लिवर के कुछ सामान्य संकेत (Fatty Liver Symptoms)-

    यह भी पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है Lungs को हेल्दी रखना, इन 6 सुपरफूड्स से करें इन्हें डिटॉक्स

    कमजोरी

    बिना किसी वजह कमजोरी होना भी खराब लिवर फंक्शनिंग का संकेत हो सकता है। पोषक तत्वों को प्रोसेस करने और शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में लिवर की भूमिका इसे एनर्जी लेवल के लिए महत्वपूर्ण बनाती है।

    पीलिया

    फैटी लिवर के बढ़ने पर खून में बिलीरुबिन- एक पीला पिगमेंट जमा होने लगता है, जिसके कारण त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला हो सकता है। पीलिया फैटी लिवर डिजीज सहित लिवर डिसफंक्शन का भी एक क्लासिक लक्षण हो सकता है।

    भूख कम लगना

    अगर आपको अचानक भूख कम लगने लगी है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। खाने के प्रति यह अरुचि मेटाबॉलिज्म में बदलाव और लिवर डिसफंक्शन से जुड़े हार्मोनल असंतुलन के कारण हो सकती है।

    खबरें और भी

    थकान

    पर्याप्त आराम के बाद भी अगर आपको लगातार थकान या थकावट महसूस हो रही है, तो यह फैटी लिवर डिजीज की शुरुआत का संकेत हो सकता है। इस थकान को पोषक तत्वों के मेटाबॉलिज्म और एनर्जी प्रोडक्शन में लिवर की खराब फंक्शनिंग के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

    बिना वजह वजन में उतार-चढ़ाव

    वजन में बदलाव, खासकर बिना वजह होने वाली वजन में कमी या बढ़ोतरी, फैटी लिवर डिजीज का संकेत हो सकता है। लिवर डिसफंक्शन के कारण होने वाली मेटाबॉलिज्म संबंधी गड़बड़ी से शरीर के वजन में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

    ऊपरी दाहिने पेट में परेशानी

    फैटी लिवर डिजीज से पीड़ित कुछ लोगों को पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में, जहां लिवर होता है, हल्के दर्द या परेशानी का अनुभव हो सकता है। यह असुविधा लिवर की सूजन या का संकेत दे सकती है।

    यह भी पढ़ें-  सौ बीमारियों का एक इलाज है लाल-लाल दानों वाला अनार, रोजाना खाएं और पाएं बेमिसाल फायदे