Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लड ग्रुप का पूरा गणित: O- डोनर Vs AB- रिसीवर, जानें इमरजेंसी में कौन सा खून किसके आएगा काम

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 07:28 PM (IST)

    ब्लड डोनेशन एक सामाजिक जिम्मेदारी है, एक ब्लड यूनिट से कम से कम तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। ...और पढ़ें

    ब्लड ग्रुप का पूरा गणित (Image Source: AI Generated)

    ब्लड ग्रुप का पूरा गणित (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।

    2. O- ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल डोनर है, सबको खून दे सकता है।

    3. AB+ ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल रिसीवर है, सबसे खून ले सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ब्लड डोनेशन एक बहुत बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है, यह हमें समाज का ख्याल रखना सिखाती है। साथ ही, दूसरों को यह भी बताती है कि हमें समाज की परवाह है। साइंस की माने तो एक ब्लड यूनिट से कम से कम तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे? तो बता दें कि जब भी ब्लड डोनेट होता है तो उस ब्लड को अलग-अलग घटकों जैसे प्लेटलेट्स, ब्लड सेल्स और प्लाज्मा में बांट दिया जाता है और इस तरह यह एक बार में किया गया रक्तदान एक साथ तीन लोगों की जान बचा सकता है। 

    केंद्र सरकार ने जो आंकड़े शेयर किए हैं, उसके अनुसार साल 2024-25 में जरूरत से ज्यादा ब्लड डोनेट किया गया पर इन सब के बावजूद देश के कुछ इलाके ऐसे हैं जहां एमर्जेंसी के समय में मरीजों को ब्लड मिल ही नहीं पाता। ऐसे में आइए जानते हैं कौन से ब्लड ग्रुप किसे अपना ब्लड दे सकते हैं और किससे ले सकते हैं। 

    कौन सा ब्लड ग्रुप किसे कर सकता है डोनेट? 

    देशभर में O+ सबसे ज्यादा पाया जाने वाला ब्लड ग्रुप है, वहीं O- ऐसा ब्लड ब्लड ग्रुप है जो सभी को खून दे सकता है। आइए जानते हैं सभी ब्लड ग्रुप की स्थिति: 

    O+ ब्लड ग्रुप वाले किसे खून दे सकते हैं? 

    आंकड़ों की माने तो O+ ब्लड ग्रुप के लोग देश में 30% के आसपास हैं। यह ब्लड ग्रुप O+, A+, B+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को खून दे सकते हैं। वहीं, O+ ब्लड ग्रुप खुद केवल O+ और O- ब्लड ग्रुप से खून ले सकते हैं। 

    खबरें और भी

    O- ब्लड ग्रुप वाले किसे खून दे सकते हैं? 

    O- ब्लड ग्रुप बेहद खास है क्योंकि यह ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल डोनर है। पर अगर खुद के खून लेने की बात आए तो यह सिर्फ अपने ब्लड ग्रुप वाले यानी केवल O- से ही खून ले सकता है। वहीं, अगर ऐसी स्थिति कभी डॉक्टरों के सामने आती है कि मरीज के ब्लड ग्रुप की जानकारी नहीं है तो इसी ब्लड ग्रुप का इस्तेमाल होता है। 

    A+ ब्लड ग्रुप वाले किसे खून दे सकते हैं? 

    A+ ब्लड ग्रुप वाले लोग A+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को खून दे सकते हैं। यह ब्लड ग्रुप खुद A+, A-, O+ और O- ब्लड ग्रुप से खून ले सकता है। 

    A- ब्लड ग्रुप वाले किसे खून दे सकते हैं? 

    इस ब्लड ग्रुप के लोग A+, A-, AB+ और AB- ब्लड ग्रुप को ब्लड डोनेट कर सकते हैं और अगर ब्लड लेने की बात आए तो इनके पास A- और O- का ऑप्शन ही अवेलेबल है। 

    B+ ब्लड ग्रुप वाले किसे खून दे सकते हैं? 

    B+ ब्लड ग्रुप के लोग B+ AB + ब्लड ग्रुप के लोगों को ब्लड डोनेट कर सकते हैं। अगर बात खुद की जरूरत की आए तो इनके पास B+, B-, O+ और O- ब्लड ग्रुप के विकल्प हैं। 

    B- ब्लड ग्रुप वाले किसे खून दे सकते हैं? 

    इस ग्रुप के लोग B+, B-, AB+ और AB- ब्लड ग्रुप को खून दे सकते हैं लेकिन इनके पास खून लेने के लिए B- और O- ब्लड ग्रुप का ही विकल्प है। 

    AB+ ब्लड ग्रुप वाले किसे खून दे सकते हैं? 

    जहां एक तरफ O- यूनिवर्सल डोनर है तो वहीं AB+ ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल रिसीवर है। अगर ब्लड डोनेट करने की बात आए तो ये ग्रुप अपने ही ब्लड ग्रुप यानी AB+ को ही खून दे सकता है। 

    AB- ब्लड ग्रुप वाले किसे खून दे सकते हैं? 

    सबसे कम पाया जाने वाला ब्लड ग्रुप AB- है, जो AB+ और AB- दोनों को खून दे सकता है। जबकि ये ब्लड ग्रुप AB-, A-, B- और O- से खून ले सकता है।

    यह भी पढ़ें- स्वाद बिगाड़ न दे पूरी सेहत! मॉनसून में चाट-पकोड़े समेत इन 5 चीजों से करना चाहिए सख्त परहेज 

    यह भी पढ़ें- क्या ब्लड डोनेट करने से कमजोरी होती है? World Blood Donor Day पर डॉक्टर ने बताई इन सवालों की सच्चाई

    Source: AIIMS Delhi, NHS Blood and Transplant, Red cross society