गले की खराश और खांसी का पक्का इलाज है अदरक, दादी-नानी के ये देसी नुस्खे तुरंत दिलाएंगे आराम
आयुर्वेद में अदरक को नेचुरल पेनकिलर का दर्जा मिला हुआ है, इसकी मदद से मौसमी खांसी-जुकाम में तुरंत राहत पाई जा सकती है।

खांसी-जुकाम के लिए अदरक के घरेलू नुस्खे (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम जरा सा भी ठंडा होता नहीं है कि खांसी-जुकाम की शिकायत हो जाती है। इसे ठीक करने के लिए बार-बार एंटीबायोटिक्स या सिरप लेना जितनी जल्दी राहत देता है, हमारे शरीर को दवाइयों का आदि भी बना देता है।
ऐसे में क्यों न मामूली खांसी-जुकाम ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जाए। हम बात कर रहे हैं नेचुरल पेनकिलर कही जाने वाली अदरक की। इसका कई तरीकों से नुस्खे के तौर पर सेवन किया जा सकता है।
अदरक का टुकड़ा
खांसी में तुरंत राहत पाने के लिए अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा सबसे पहले छील उसे भून लें। फिर इसपर काला नमक लगाकर धीरे-धीरे चूस लें। इससे गले की खराश में तुरंत राहत मिल सकती है।
हल्दी, शहद और अदरक का नुस्खा
हल्दी के एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण, शहद के सूदिंग गुण और अदरक के एंटी इन्फ्लेमेटरी खांसी जुकाम में जल्दी राहत देने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच शहद में आधा चम्मच अदरक का रस और चुटकी भर हल्दी डालें। इसे सुबह और शाम नियमित रूप से पीएं, जब तक खांसी में आराम नहीं मिल जाता।
अदरक पाउडर, गुड़ और हल्दी
गुड़ एक नेचुरल क्लींजिंग एजेंट की तरह काम करता है तो वहीं अदरक को नेचुरल पेनकिलर कहते हैं। फिर इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों वाली हल्दी असरदार साबित हो सकती है। अदरक पाउडर में गुड़ और हल्द मिलाकर लड्डू तैयार कर लें। इसका नियमित रूप से दवा की तरह सेवन करें।
अदरक की चाय
चाय बनाने के लिए सबसे पहले उसमें अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े पानी में उबाल लें। फिर इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर चाय की तरह सेवन करें। ध्यान रहे कि इस चाय का सेवन गरम-गरम ही पीएं।
अदरक और काली मिर्च का नुस्खा
1 इंच अदरक के टुकड़े और 5-6 काली मिर्च के दाने एक गिलास पानी में अच्छे से उबालें। मिठास के लिए गुड़ या शहद भी मिलाया जा सकता है। जब पानी आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें और हल्का गुनगुना होने पर इसका सेवन करें।
अदरक वाला दूध
रात में सोते समय दो अदरक के टुकड़ों को कद्दूकस करके दूध में अच्छे से उबाल लें। इससे अदरक के गुण दूध में समा जाएंगे, फिर इसका सेवन करें।
यह भी पढ़ें- सिर्फ सादे पानी से धोकर कभी न करें टमाटर का इस्तेमाल, किचन में रखे 'नमक' से करें इन्हें पूरी तरह जर्म-फ्री
यह भी पढ़ें- संतरे के छिलकों को फेंकने की न करें भूल, इन 7 तरीकों से पाएं 'सेलिब्रिटी' जैसा निखार
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
