विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

द‍िल्‍ली में इस द‍िन होगी Monsoon की एंट्री, ऐसे रखें सेहत का ख्याल; नहीं तो बार-बार पड़ेंगे बीमार

Published: Mon, 16 Jun 2025 11:26 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते तेज हवाओं के ...और पढ़ें

मौसम में अपनाएं ये 8 हेल्‍दी ट‍िप्‍स!
मौसम में अपनाएं ये 8 हेल्‍दी ट‍िप्‍स!

HighLights

  1. द‍िल्‍ली का मौसम सुहावना हो गया है।
  2. जल्‍दी ही द‍िल्‍ली-NCR में मानसून की एंट्री होगी।
  3. इस मौसम में सेहत का ख्‍याल रखना जरूरी है।

लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भीषण गर्मी झेल रहे Delhi-NCR के लोगों को राहत म‍िलने की उम्‍मीद है। बीते द‍िनों द‍िल्‍ली में तेज आंधी के साथ हुई बार‍िश से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम व‍िभाग का अनुमान है क‍ि इस पूरे हफ्ते द‍िल्‍ली और उसके आसपास के इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी, साथ ही बार‍िश से मौसम भी सुहाना बना रहेगा। वहीं आज भी गरज-चमक के साथ बार‍िश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी क‍िया गया है।

बताया जा रहा है इस बार द‍िल्‍ली-एनसीआर में समय से पहले मानसून की एंट्री हो सकती है। IMD के मुताब‍िक, 25 जून तक दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पहुंच जाएगा। आपको बता दें क‍ि बरसात के मौसम में कई बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण आपको अपनी सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखने की जरूरत होती है। अगर आप भी मानसून का पूरी तरह आनंद लेना चाहते हैं और बीमारी से खुद को बचाना भी चाहते हैं तो हम आपको कुछ जरूरी ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं। इन ट‍िप्‍स की मदद से आप खुद को सुरक्षित और हेल्‍दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

इन बीमार‍ियों का बढ़ जाता खतरा

बरसात के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल फ्लू, इन्फेक्शन, एलर्जी, गैस्ट्रोएंट्राइटिस, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और ई का खतरा ज्‍यादा बढ़ जाता है। इनमें से ज्यादातर बीमारियां मच्छरों के पनपने से ही पैदा होती हैं। इस कारण आपको अपनी सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखना होता है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में इस साल भी समय से पहले दस्तक देगा मानसून; जानें किस तारीख को होगी एंट्री

ऐसे रखें सेहत का ख्‍याल

  • मानसून के दौरान हेल्‍दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में गर्म-गर्म खाने से बचें। गर्म खाने के बजाय आप चाय और गरम पानी पी सकते हैं।
  • मानसून में मौसम ठंडा होने के कारण लोग पानी पीना कम कर देते हैं। ये आपके ल‍िए नुकसानदायक हो सकता है। इस दौरान भी खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। कोशि‍श करें क‍ि इस मौसम में पानी उबालकर ही प‍िएं।
  • बरसात के मौसम में फुल स्‍लीव्‍स के कपड़े पहनने चाह‍िए। ये आपको मच्छरों से फैलने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाने का काम करेंगे।
  • इस मौसम में व्यायाम करना भी बेहद जरूरी होता है। योग, वॉकिंग जैसे व्यायाम आपको फिट और हेल्‍दी रखने में मदद करेंगे।
  • इस दौरान साफ-सफाई का भी ख्याल रखना जरूरी होता है। इससे फंगल इन्‍फेक्शन से खुद का बचाव क‍िया जा सकता है।
  • बार‍िश के मौसम में बाहर का खाना खाने से भी परहेज करना चाह‍िए। हाथों को बार-बार धोएं और पर्सनल हाइजीन का खास ख्याल रखें।
  • मानसून में हमें इम्युनिटी को बूस्ट करने वाली चीजों का सेवन करना चाह‍िए। इसके ल‍िए आप कद्दू, ड्राई फ्रूट्स, ग्रीन वेजिटेबल्स, सूप जैसी चीजों को डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं।
  • हेल्‍दी रहने के लिए अच्छी नींद जरूरी है। इससे हमारा शरीर संक्रमण से लड़ने में बेहतर तरीके से काम करता है। कोशिश करें कि रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

यह भी पढ़ें: दिल्लीवालों पर मौसम मेहरबान, इस पूरे हफ्ते पड़ेंगी बारिश की फुहारें; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।