Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dengue: क्या आपको भी दूसरों की तुलना में ज्यादा काटते हैं मच्छर, तो जानें क्या है इसकी वजह

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 07:29 AM (IST)

    Dengue देशभर में इन दिनों लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। डेंगू एक गंभीर बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद ...और पढ़ें

    जानें किन लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर
    जानें किन लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर

    HighLights

    1. इन दिनों देशभर में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे है।
    2. ऐसे में जरूरी है कि सुरक्षित रहने के लिए मच्छरों से बचा जाए।
    3. हालांकि, कुछ ऐसी वजह हैं जिनके कारण कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Dengue: देशभर में इन दिनों कई तरह की बीमारियां और संक्रमण लोगों को लगातार अपनी चपेट में ले रही हैं। बरसात के मौसम में अक्सर कई तरह के संक्रमणों का खतरा बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस मौसम को बीमारियों का मौसम भी कहा जाता है। इसके अलावा इस मौसम में मच्छरों का आतंक भी काफी बढ़ जाता है। बीते कुछ दिनों से देशभर से लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में इसकी वजह से जानें भी जा रही हैं।

    डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है। सही समय पर उचित इलाज न मिलने से कई बार हालात गंभीर हो जाते हैं और कई बार तो लोगों को जान तक गंवानी पड़ती है। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में सुरक्षित रहने के लिए जितना संभव हो मच्छरों से बचे रहें, लेकिन आपने अक्सर देखा होता कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा मच्छर काटते हैं। कई सारे कारण होते हैं, जिसकी वजह से कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते भी हैं। जानते हैं उन वजहों के बारे में-

    इन वजहों से कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर-

    • कई रिसर्च में यह सामने आया है कि मच्छर किसी एक ब्लड ग्रुप के लोगों को सबसे ज्यादा काटते हैं। इन रिपोर्ट्स की मानें तो 'ओ' ब्लड ग्रुप वाले लोगों की ओर मच्छर ज्यादा आकर्षित होते हैं और उन्हें ज्यादा काटते हैं।
    • आपको सुनकर हैरानी होगा, लेकिन कुछ स्टडीज में यह भी सामने आया है कि जब कोई व्यक्ति ज्यादा बीयर पी लेता है, तो भी उन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी भी रिसर्च जारी है।

    यह भी पढ़ेंः मौसमी बीमारियों से खुद को रखना चाहते हैं सुरक्षित, तो डाइट में शामिल करें ये पोषक तत्व

    • जो लोग शारीरिक रुप से ज्यादा मेहनत करते हैं और उन्हें पसीना आता है, उन्हें भी मच्छर ज्यादा काटते हैं। दरअसल, कई रिपोर्ट्स में यह सामने आया है पसीने में लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड, अमोनिया आदि होते हैं, जिससे मच्छर उनकी ओर आकर्षित होते हैं।
    • गर्भवती महिलाओं को भी मच्छर ज्यादा काटते हैं। दरअसल, एक स्टडी की मानें तो, गर्भवती महिलाएं अन्य लोगों के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा कार्बन डाईऑक्साइड रिलीज करती है, जिसक वजह से मच्छर उन्हें ज्यादा काटते हैं।

    यह भी पढ़ेंः सेहत के लिए बेहद लाभकारी श्रीकृष्ण का प्रिय पंचामृत, जानें इसके कुछ गजब के फायदे

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik