Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या Diabetes के मरीजों को बनानी चाहिए फलों के राजा से दूरी? आम खाने से पहले जान लें ये एक जरूरी बात

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 04:35 PM (GMT+05:30)

    आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। यही वजह है कि गर्मियों में कई लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। हालांकि डायबिटीज के मरीजों (Mango in Diabetes) के मन मे ...और पढ़ें

    क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम? (Picture Credit- Freepik)
    क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम? (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आम गर्मियों में मिलने वाला एक मौसमी फल है, जिसे फलों का राजा भी कहा जाता है।
    2. यह कई लोगों का पसंदीदा होता है, लेकिन डायबिटीज में लोग इससे परहेज करते हैं।
    3. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि आम खाना चाहिए या नहीं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में लोग अक्सर मौसमी फलों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आम इन्हीं फलों में से एक है, जो कई लोगों का पसंदीदा फल है। फलों का राजा कहा जाने वाला आम गर्मियों में कई तरह से लोगों की डाइट का हिस्सा होता है। हालांकि, कुछ लोग डायबिटीज के कारण इसे खाने से परहेज करते हैं।

    दरअसल, ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से डर से कई सारे डायबिटीज के मरीज मनपसंद होने के बाद भी इसे खाने से कतराते हैं। यूं तो आम कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन बात जब डायबिटीज की आती है, तो मन में हमेशा एक सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज में आम खाना सही है। अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जिसके मन में अक्सर यह सवाल रहता है, तो अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मोहित शर्मा से जानते हैं इस सवाल का जवाब देंगे।

    यह भी पढ़ें-  इन 5 वजहों से पपीता होना चाहिए आपके ब्रेकफास्ट का हिस्सा, सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो जाएंगी दूर

    क्या डायबिटीज में खा सकते हैं आम?

    अगर आम आम आपका भी पसंदीदा फल है और डायबिटीज की वजह से आप अक्सर इससे परहेज करते हैं, तो ऐसा करने की बिल्कुस जरूरत नहीं है। आपको इसे पूरी तरह छोड़ना नहीं चाहिए। आप भी आम के स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में कभी न खाएं।

    दरअसल, आम में नेचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का कारण बनती है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। खासकर अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो इसे कम मात्रा में खाना भी आपके लिए बेहतर है।

    खबरें और भी

    कैसे ब्लड शुगर बढ़ाता है आम?

    आम में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जिसे खाने से हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलता है। हमारा शरीर खाने के जरिए मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट को शुगर में बदल देता है, जिससे आपके ब्लड शुगर के लेवल पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में जब आप ज्यादा आम खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए इसे कंट्रोल रखने के लिए सीमित मात्रा में ही आम खाना चाहिए।

    आम खाने के हैं फायदे ही फायदे

    आम विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स (बी12 को छोड़कर), विटामिन सी और पॉलीफेनोल का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, फोलेट, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होता है, जो इसे एक बहुत ही सेहतमंद फल बनाता है।

    इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल प्रभावों के कारण यह आपकी इम्युनिटी भी बूस्ट हो सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि भले ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 56 है, लेकिन डायबिटीज के इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें-  तरबूज या खरबूजा: गर्मियों में कौन-सा फल खाने से मिलेगा सेहत को ज्यादा फायदा?