यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या आप भी रोजाना खाते हैं Ice-cream? तो आज ही जान लें इसके नुकसान, ऐसे करें रिप्लेस
गर्मी के दिनों में ठंडक पहुंचाने के लिए आइसक्रीम कई लोगों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होती है। कई लोग अपना मूड ठीक करने के लिए तो कई अपने मीठे के शौक के क ...और पढ़ें

HighLights
- आइसक्रीम खानी सबको पसंद होता है, लेकिन इसके हमारी सेहत पर कई नुकसान हो सकते हैं।
- आइसक्रीम हमारी डेंटल हेल्थ पर प्रभाव डाल सकती है।
- आइसक्रीम हमारी डेंटल हेल्थ पर प्रभाव डाल सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आइसक्रीम खाना बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइसक्रीम खाना आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइसक्रीम में ज्यादा शुगर होने के कारण यह हमारी स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती है। खासकर दिल से जुड़ी बीमारियों और ब्लड शुगर के मरीजों को ये बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। आइए शरीर में आइसक्रीम से होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं।
डेंटल हेल्थ पर असर
आइसक्रीम में शुगर ज्यादा होने के कारण यह आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा, ठंडी आइसक्रीम खाने से Sensitivity से जूझ रहे लोगों को भी झनझनाहट का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें - आइसक्रीम समझकर कहीं फ्रोजन डिजर्ट तो नहीं खा रहे? समझें इनके बीच का अंतर
शुगर के मरीजों के लिए नहीं है सही
सिर्फ आधा कप आइसक्रीम खाने से भी आपकी बॉडी का ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है। अगर आप इसे टॉपिंग के साथ लेते हैं तो इसके नुकसान और बढ़ सकते हैं। ज्यादा चीनी लेने से हमारे शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं।
डिहाइड्रेशन
आइसक्रीम एक कोल्ड फूड आइटम है, जिसे अक्सर लोग गर्मी में खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसको खाने से शरीर में उलटा असर पड़ता है। शरीर में पानी की कमी होने लगती है और डिहाइड्रेशन जैसी प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है। इसलिए आइसक्रीम खाने के बाद कई लोगों को प्यास भी ज्यादा लगती है।
आइसक्रीम की जगह हेल्दी फूड आइटम्स को अपनाएं
- फलों में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए फलों को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। चीनी का इस्तेमाल करने के बजाय आप फलों को एक साथ ब्लेंड करके किसी प्लासटिक कप या पॉप्सिकल मोल्ड्स में स्टोर कर सकती हैं। इसे कुछ देर प्रीजर में रखने से, ये आइसक्रीम की तरह ही एक टेस्टी कोल्ड फूड आइटम बन जाती है।
खबरें और भी
- आइसक्रीम की क्रेविंग होने पर आप फ्रूट योगर्ट या फ्रूट फ्लेवर वाली दही खा सकते हैं। इसको ठंडा खाने से आपको यह बिल्कुल आइसक्रीम वाला स्वाद देगी।
यह भी पढ़ें - क्या आइसक्रीम सच में शरीर को पहुंचाती है ठंडक? जानें क्यों इसे गर्मियों में खाना है नुकसानदायक
- फ्रूट्स स्मूदी को आप एक अच्छे तरोताजा करने वाले ड्रिंक की जगह पी सकते हैं। फ्रोजन फ्रूट्स को ब्लेंडर में दूध या योगर्ट के साथ स्मूदी बनने तक ब्लेंड करें। इसको आप ठंडा खाएं यह आइसक्रीम की जगह खाई जाने वाली हेल्दी डेजर्ट में से एक है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।