Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Risks of an Inactive Lifestyle: इन बीमारियों को जन्म दे सकती है फिजिकल एक्टिविटीज़ की कमी

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 09 Aug 2023 07:38 AM (IST)

    Health Risks of an Inactive Lifestyle फिजिकल एक्टिविटीज की कमी से सिर्फ मोटापा ही नहीं बढ़ता बल्कि इससे और भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ज्वॉइंट ...और पढ़ें

    Health Risks of an Inactive Lifestyle: फिजिकल एक्टिविटीज़ की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं
    Health Risks of an Inactive Lifestyle: फिजिकल एक्टिविटीज़ की कमी से हो सकती हैं ये समस्याएं

    HighLights

    1. फिजिकल एक्टिविटीज की कमी से होने वाली बीमारियां
    2. तनाव, कब्ज और डायबिटीज की वजह बन सकती है फिजिकल एक्टिविटी की कमी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Risks of an Inactive Lifestyle: डेली रूटीन में अगर फिजिकल एक्टिविज ना के बराबर है, तो इससे शरीर कई तरह की समस्याओं का शिकार हो सकता है। शरीर के सभी अंग अपना काम सही तरीके से करते रहें इसके लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत ही जरूरी है। ये एक्टिविटीज़ किसी भी तरह की हो सकती हैं फिर चाहे वो नॉर्मल वॉक हो, घर में काम, सीढ़ियां चढ़ना-उतरना या फिर 15 मिनट का योग। इन्हें आदत में शुमार कर लें। देखिए फिर कैसे आप लंबे समय तक हेल्दी और जवां बने रहेंगे। आइए जान लेते हैं फिजिकल एक्टिविटी की कमी होने से होने वाली प्रॉब्लम्स के बारे में। 

    थकान का अहसास

    जो लोग दिनभर में किसी भी तरह की एक्टिविटीज नहीं करते, उन्हें हमेशा ही थकान का एहसास होता रहता है। छोटा सा भी कोई काम करने पर थक जाते हैं और सुस्ती छाई रहती हैंं। 

    कब्ज

    अगर आप दिन भर में किसी भी तरह का मूवमेंट नहीं करते, तो बहुत ज्यादा हद तक संभावना है कि आप कब्ज का भी शिकार हो सकते हैं। खाना खाने के बाद टहलने से बाउल मूवमेंट सही रहता है। गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी कई परेशानियों दूर रहती हैं। 

    अवसाद

    शारीरिक गतिविधि कम होने से बॉडी के साथ हमारे दिमाग पर भी असर पड़ता है। यह चिंता और अवसाद की भावनाओं को भी बढ़ा सकता है। पैदल चलना, बाइक चलाना, तैरना या दौड़ना जैसे कार्डियो व्यायाम आपके मूड को अच्छा रखते हैं और तनाव से दूर। 

    जोड़ों में अकड़न

    जोड़ों में दर्द, चलने-फिरने में कठिनाई कभी-कभी गठिया या ऑटोइम्यून बीमारी जैसी सूजन से जुड़ी परेशानियों का संकेत हो सकते हैं, लेकिन जब आप किसी भी तरह की एक्टिविटीज नहीं करते, तो इससे भी जोड़ों में अकड़न की शिकायत हो सकती है। 

    खबरें और भी

    सांसें फूलने लगती हैं

    थोड़ा सा चलने में ही अगर आपकी सांसें फूलने लगती हैं, तो ये संकेत है फिजिकल एक्टिविटिज जीरो होने का। दरअसल जब आप रोजाना व्यायाम नहीं करते हैं, तो वो मसल्स जो सांस लेते समय आपके फेफड़ों को अंदर और बाहर जाने में मदद करती हैं, उनकी क्षमता कम होती जाती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik