Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिम जाने का समय नहीं? बस एक दीवार के सहारे रोज करें 'Wall Sits', शरीर में दिखेंगे 9 शानदार बदलाव

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Mon, 20 Apr 2026 07:14 AM (IST)

    वॉल सिट्स बेहद असरदार एक्सरसाइज है, जो सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकती है। ...और पढ़ें

    दिखने में आसान लेकिन असरदार एक्सरसाइज है वॉल सिट्स (AI Generated Image)

    दिखने में आसान लेकिन असरदार एक्सरसाइज है वॉल सिट्स (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की तेज-रफ्तार वाली जिंदगी में फिटनेस बनाए रखना आसान नहीं है। लोग जिम जाने का समय नहीं निकाल पाते या फिर महंगे उपकरणों की जरूरत पूरी नहीं कर पाते। ऐसे में कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं जिन्हें आप घर, ऑफिस या किसी भी खाली जगह में कर सकते हैं। 

    इन्हीं में से एक है वॉल सिट्स। यह एक आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज है, यानी इसमें आपको लगातार एक पोजीशन होल्ड करनी होती है। यह दिखने में आसान है, लेकिन आपके शरीर को मजबूत बनाने और स्टैमिना बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होती है। आइए जानते हैं वॉल सिट्स के फायदों के बारे में।

    Wall sits (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    रोज वॉट सिट्स करने के फायदे

    • लोअर बॉडी को मजबूत बनाता है- यह एक्सरसाइज जांघों, हैमस्ट्रिंग्स और ग्लूट्स पर सीधा असर डालती है और पैरों की ताकत बढ़ाती है।
    • कोर मसल्स एक्टिवेट करता है- पेट की मसल्स को एक्टिव रखकर एब्स और बैलेंस को बेहतर करता है।
    • सहनशक्ति और स्टैमिना बढ़ाता है- जितना समय आप इसे होल्ड करेंगे, उतना ही शरीर की मसल्स की स्टैमिना और धैर्य बढ़ेगा।
    • लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज है- घुटनों और टखनों पर ज्यादा दबाव नहीं डालती, इसलिए चोट का खतरा कम रहता है।
    • कैलोरी बर्न करने में सहायक- यह फैट बर्न करने और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने में मदद करता है।
    • शरीर का पोश्चर सुधारता है- दीवार के सहारे पीठ सीधी रखने से रीढ़ की हड्डी का अलाइनमेंट सही होता है।
    • एथलेटिक परफॉर्मेंस बढ़ाता है- स्पोर्ट्स, रनिंग और साइक्लिंग करने वालों के लिए यह मसल्स को मजबूत कर परफॉर्मेंस सुधारता है।
    • मेंटल फोकस को मजबूत करता है- लंबे समय तक बैठने की स्थिति में बने रहने से दिमाग भी अनुशासन और फोकस सीखता है।
    • घुटनों की स्थिरता लाता है- आसपास की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर घुटनों को सपोर्ट और स्थिरता देता है।

    वॉल सिट्स करने का तरीका

    Wall sits (2)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    • इस एक्सरसाइज को आप घर में कही भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको  सिर्फ एक दीवार चाहिए, बाकी किसी उपकरण या बड़े स्पेस की जरूरत नहीं होती। 
    • सबसे पहले सीधी दीवार के सहारे खड़े हो जाएं। 
    • पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखें और धीरे-धीरे स्लाइड करते हुए नीचे आएं। 
    • ऐसी पोजीशन बनाएं जैसे आप कुर्सी पर बैठे हों। 
    • आपकी जांघें जमीन के समानांतर और घुटने 90 डिग्री के कोण पर होने चाहिए। 
    • पीठ पूरी तरह दीवार से सटी रहनी चाहिए। 
    • हाथों को जांघों पर न रखें, बल्कि सामने फैलाएं या साइड में ढीले रखें। 
    • शुरुआत 20-30 सेकंड से करें और धीरे-धीरे समय को 1-2 मिनट तक बढ़ाएं।

    खबरें और भी