यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
थायरॉइड मैनेज करने के लिए पिएं डॉक्टर के बताए 5 ड्रिंक्स, रोज पीने से मेटाबॉलिज्म भी होगा तेज
अगर आपको थायरॉइड से जुड़ी समस्या है तो इसे मैनेज करने में कुछ ड्रिंक्स (Drinks for Thyroid) मददगार साबित हो सकती हैं। दरअसल ये ड्रिंक्स थायरॉइड फंक्शन ...और पढ़ें

HighLights
- थायरॉइड हार्मोन में असंतुलन होने की वजह से हाइपो या हाइपरथायरॉइडिज्म हो सकता है
- इसके कारण स्लो मेटाबॉलिज्म, हेयर लॉस और थकान जैसी कई परेशानियां होने लगती हैं
- कुछ ड्रिंक्स थायरॉइड फंक्शन को सपोर्ट करती हैं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। थायरॉइड की समस्या मेटाबॉलिज्म, एनर्जी लेवल और पूरी सेहत को प्रभावित कर सकती है। जब थायरॉइड हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, तो हाइपरथायरॉइडिज्म या हाइपोथायरॉइडिज्म जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको भी थायरॉइड की समस्या है, तो इसे मैनेज करने में कुछ ड्रिंक्स (Drinks for Thyroid Balance) मददगार हो सकती हैं।
दरअसल, थायरॉइड की समस्या को मैनेज करने के लिए दवाएं लेना तो जरूरी है ही। लेकिन इसके साथ कुछ ड्रिंक्स पीने से थायरॉइड फंक्शन को सपोर्ट करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं डॉ. मोहित शर्मा (सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) से जानें कौन से ड्रिंक्स (Healthy Drinks for Thyroid) थायरॉइड हार्मोन को बैलेंस करने में फायदेमंद हो सकते हैं।
गुनगुना नींबू पानी
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और लिवर की काम करने की क्षमता बेहतर होती है। क्योंकि लिवर थायरॉइड हार्मोन के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है, इसलिए यह ड्रिंक थायरॉइड बैलेंस के लिए फायदेमंद है। रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस निचोड़ें और साथ में थोड़ा शहद मिलाकर पिएं।
यह भी पढ़ें- Thyroid होने पर शरीर के 5 हिस्सों में होता है दर्द, समय रहते कर लें पहचान; इलाज में मिलेगी मदद
अश्वगंधा चाय
अश्वगंधा एक एडाप्टोजेनिक हर्ब है, जो स्ट्रेस कम करने और थायरॉइड फंक्शन को रेगुलेट करने में मदद करती है। यह कोर्टिसोल लेवल को कंट्रोल करके थायरॉइड हार्मोन के सीक्रेशन को सुधार सकती है। एक कप पानी में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर पिएं।
खबरें और भी
नारियल पानी
थायरॉइड की समस्या में अक्सर थकान और इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस हो जाता है। नारियल पानी पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना फ्रेश नारियल पानी पीना थायरॉइड के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं, जो हाइपोथायरॉइडिज्म वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी पीने से थायरॉइड फंक्शन प्रभावित हो सकता है, इसलिए दिन में 1-2 कप से ज्यादा न पिएं।
आयोडीन-वाली स्मूदी
थायरॉइड हार्मोन के सीक्रेशन के लिए आयोडीन जरूरी है। अगर आयोडीन की कमी है, तो दही, स्ट्रॉबेरी, केला और सी एल्गे से बनी स्मूदी फायदेमंद हो सकती है। लेकिन इसे तभी पिएं, जब शरीर में आयोडिन की कमी हो।
थायरॉइड बैलेंस के लिए जरूरी बातें
- किसी भी ड्रिंक को दवा के विकल्प के रूप में न लें। थायरॉइड की दवा रोज लेना जरूरी होता है।
- अगर थायरॉइड की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही डाइट में बदलाव करें।
- हाइपरथायरॉइडिज्म वालों को आयोडीन से भरपूर ड्रिंक्स सीमित मात्रा में ही लेने चाहिए।
- हेल्दी डाइट लें और एक्सरसाइज जरूर करें।
- लगभग हर तीन महीने में थायरॉइड की जांच करवाएं और किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें- महिलाओं के साथ बच्चों और युवाओं में भी बढ़ा थायराइड का खतरा, इस गंभीर बीमारी की भी बन रहा वजह