Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thyroid होने पर शरीर के 5 ह‍िस्‍सों में होता है दर्द, समय रहते कर लें पहचान; इलाज में म‍िलेगी मदद

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 08:50 AM (IST)

    Thyroid एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो गर्दन में होती है और हार्मोन बनाती है। असंतुलित थायराइड हार्मोन से हाइपोथायरायड और हाइपरथायरायड जैसी समस्याएं ...और पढ़ें

    इन अंगों में दर्द हाेने का मतलब है थायराइड का बढ़ना (Image Credit- Freepik)
    इन अंगों में दर्द हाेने का मतलब है थायराइड का बढ़ना (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. थायरॉइड हार्मोन बढ़ने पर शरीर के कई हिस्सों में दर्द होता है।
    2. थायरॉइड गर्दन के सामने एक छोटी, तितली के आकार की ग्‍लैंड है।
    3. थायरॉइड के शुरुआती लक्षणों को पहचान कर इलाज में मदद म‍िल सकती है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। हमारा शरीर तभी स्‍वस्‍थ रहता है जब हमारे हार्माेन सही ढंग से काम करते हैं। ब्‍लड के जर‍िए हार्मोन्‍स हमारे शरीर के सभी अंगों तक पहुंचते हैं। इससे हमारे अंग सही तरह से काम कर पाते हैं। Thyroid Hormone भी उन्‍हीं में से एक है। यायरॉइड हमारे गर्दन के सामने एक छोटी, तितली की तरह एक ग्‍लैंड होती है। ये हमारी बॉडी में हार्मोन बनाने का काम करती है।

    हालांक‍ि, जब हमारे शरीर में थायरॉइड हार्मोन असंतुलित हो जाता है तो Thyroid की समस्या होती है। ये समस्‍या दो तरह की हाेती है ज‍ि‍से हाइपोथायरॉइड और हाइपरथायराइड कहा जाता है। ऐसा होने पर मरीजों को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। इस कारण हमारे शरीर में कई जगह दर्द होने लगता है। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि थायरॉइड होने पर आपके शरीर के क‍िन-क‍िन अंगों में दर्द होने लगता है। साथ ही उससे बचाव के तरीके भी बताएंगे। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    थायरॉइड के लक्षण

    • डिप्रेशन
    • वजन बढ़ना
    • ज्‍यादा पसीना आना
    • बालों का कमजोर होना
    • मसल्‍स का कमजोर होना
    • थकान
    • आवाज बैठना

    गले के सामने दर्द

    थायरॉइड का सीधा असर सबसे पहले हमारे गले पर होता है, क्योंकि ये ग्‍लैंड गले के ही पास होती है। जब थायरॉइड में सूजन आ जाती है या इंफेक्शन होता है, तो गले में भारीपन या दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में आपको खाना न‍िगलते समय द‍िक्‍कत हो सकती है, आवाज बदलना या गले में गांठ जैसा कुछ लगना महसूस हो सकता है।

    गर्दन के पीछे दर्द

    गले के साथ-साथ गर्दन के पीछे वाले ह‍िस्‍से में भी दर्द होना आम बात है। खासकर अगर थायरॉइड में सूजन ज्यादा हो, तो ये दर्द गर्दन के पीछे तक खिंच सकता है। इसके कारण आपको गर्दन हिलाने या झुकाने में तकलीफ हो सकती है।

    खबरें और भी

    जबड़ा और कान

    आपको बता दें क‍ि कई बार थायराइड का दर्द गले से ऊपर जाकर जबड़े और कान तक भी पहुंच जाता है। खास कर तब जब थायरॉइड इंफेक्शन होता है।

    यह भी पढ़ें: क्‍यों मह‍िलाओं में ज्‍यादा होती है थायरॉइड की समस्‍या, जानें कारण और लक्षण

    सीने या फ‍िर कंधे के आसपास दर्द होना

    अगर थायराइड की सूजन नीचे त‍क आ जाती है तो सीने या कंधे में भी दर्द महसूस हो सकता है। ये दर्द कभी-कभी हल्का जलन या भारीपन जैसा लगता है। ऐसे में आपको ये महसूस हो सकता है क‍ि द‍िल की धड़कनें तेज हो रही हैं।

    जोड़ों में दर्द

    कई बार ताे मरीजों में थायरॉइड का दर्द धीरे-धीरे जोड़ों तक भी पहुंच जाता है। ये दर्द सबसे ज्‍यादा घुटनों में महसूस होता है। साथ ही मांसपेशियों में कमजोरी या अकड़न की समस्‍या भी हो सकती है।

    दर्द से कैसे पाएं न‍िजात

    • आयोडीन से भरपूर चीजों को डाइट में करें शामि‍ल
    • योग करें
    • कम से कम 15 मिनट की वॉक जरूर करें
    • तेल मसालों का ज्‍यादा सेवन न करें

    यह भी पढ़ें: Thyroid की समस्या में वरदान हैं 5 फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल; सेहत को म‍िलेंगे और भी कई फायदे

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।