Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये 8 संकेत बताते हैं आपके शरीर में हो गई है Iodine की कमी, तुरंत करें डाइट में सुधार

    Updated: Fri, 02 May 2025 08:25 AM (IST)

    Iodine एक छोटा सा पोषक तत्व है। इसके बावजूद ये हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसकी सही मात्रा शरीर की ग्रोथ ऊर्जा और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी ...और पढ़ें

    शरीर में आयोडीन की कमी को पूरा करेंगे ये फूड्स। (Image credit- freepik)
    शरीर में आयोडीन की कमी को पूरा करेंगे ये फूड्स। (Image credit- freepik)

    HighLights

    1. हमारे शरीर को कई जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
    2. शरीर में आयोडीन की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं।
    3. आयोडीन की कमी से शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप हेल्दी लाइफ जीना चाहते हैं तो जरूरी है कि आपका खानपान भी सही हो। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में पोषक तत्वों का सही संतुलन होना बेहद जरूरी होता है। अगर एक भी चीज की कमी हुई तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    इन्हीं में से एक आयोडीन होता है। ये माइक्रो न्यूट्रिएंट्स है, आपके शरीर को भले ही इसकी कम जरूरत होती है लेकिन ये बॉडी में अहम भूमिका निभाता है। थायरॉइड ग्लैंड भी तभी सही तरीके से काम कर पाता है जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयोडीन मिले। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि ये हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है, आयोडीन की कमी होने पर क्या लक्षण नजर आते हैं, आइए जानते हैं विस्तार से-

    क्‍यों जरूरी है आयोडीन? 

    आयोडीन एक जरूरी खनिज है। ये थायरॉइड हार्मोन के निर्माण में मदद करता है। यह हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म, एनर्जी प्रोडक्शन, ग्रोथ और ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी है। 

    आयोडीन की कमी के लक्षण

    • गले में सूजन आ जाती है, जो कि थायरॉइड ग्लैंड के बढ़ जाने से होता है।
    • आयोडीन की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे शरीर जल्दी थकने लगता है।
    •  मेटाबॉलिज्म कम होने से शरीर में फैट जमा होने लगता है। इससे मोटापा कम करना भी मुश्किल हो जाता है। 
    • आयोडीन की कमी होने पर आपको गर्मी के दिनों में भी ठंड का एहसास होगा। क्योंकि इस दौरान हमारा शरीर गर्मी पैदा करने में असमर्थ हो जाता है।
    • महिलाओं में पीरियड्स में गड़बड़ी होने लगती है। 
    • इसके अलावा फोकस करने में दिक्कत होती है।
    • याददाश्त कमजोर होना।
    • सांस लेने में द‍िक्‍कत होना।
    • त्‍वचा रूखी होना और बालों का बेजान होना। 
    • गर्भवती महिलाओं में भ्रूण के विकास में रुकावट और बच्चे में मानसिक विकास की समस्या।

    यह भी पढ़ें: सर्जरी करवाने से पहले आ रहे हैं बुरे व‍िचार? आपको हिम्मत देंगे 5 पॉज‍िट‍िव ट‍िप्‍स; दूर हो जाएगा डर

    आयोडीन की जरूरत किसे ज्यादा होती है?

    • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।
    • बच्चे और किशोरों को आयोडीन की सबसे ज्‍यादा जरूरत होती है। इसकी कमी से इनका व‍िकास नहीं हो पाता है।
    • थायरॉइड से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे लोगाें काे भी आयोडीन की जरूरत होती है।

    आयोडीन की पूर्ति कैसे करें?

    • आयोडाइज्ड नमक- यह सबसे सरल और आम स्रोत है। खाने में रोज इस्तेमाल होने वाला नमक अगर आयोडीन युक्त हो, तो कमी की आशंका काफी हद तक खत्म हो जाती है।
    • सी फूड- मछली, झींगा, सीवीड में आयोडीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। 
    • दूध से बनी चीजें- दूध, दही और पनीर में भी आयोडीन की अच्छी मात्रा होती है। 
    • अंडे की जर्दी और कुछ साबुत अनाजों में भी आयोडीन पाया जाता है। 
    • मल्‍टी व‍िटाम‍िन- शरीर में आयाेडीन की कमी को पूरा करने के ल‍िए मल्‍टी व‍िटाम‍िन भी ल‍िया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: इंट‍िमेट हेल्‍थ को चुपचाप ब‍िगाड़ रहीं ये आदतें, मह‍िलाएं करें 7 काम; नहीं होगा इन्‍फेक्‍शन का खतरा

    खबरें और भी

    Source- 

    • https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/23417-iodine-deficiency

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।